ब्रेकिंग न्यूज़

तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज

Home / politics / आरसीपी सिंह को मिला इस्पात मंत्रालय, पारस उठाएंगे खाद्य प्रसंस्करण विभाग का जिम्मा

आरसीपी सिंह को मिला इस्पात मंत्रालय, पारस उठाएंगे खाद्य प्रसंस्करण विभाग का जिम्मा

07-Jul-2021 10:42 PM

DELHI : मोदी कैबिनेट में पहली बार शामिल होने वाले जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष आरसीपी सिंह को इस्पात मंत्रालय का जिम्मा दिया गया है। आरसीपी सिंह ने जब मंत्री पद की शपथ ली थी तब यह कयास लगाया जा रहा था कि उन्हें कोई भारी भरकम मंत्रालय मिलेगा लेकिन अब उन्हें इस्पात मंत्रालय का जिम्मा दिया गया है। 


एलजेपी अध्यक्ष और अपने भतीजे चिराग पासवान से बगावत करने वाले चाचा पशुपति पारस को फूड प्रोसेसिंग यानी खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय का जिम्मा दिया गया है। पशुपति पारस ने आज शाम मंत्री पद की शपथ ली थी। उन्होंने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ लिया है। पशुपति पारस ने मंत्रालय मिलने के बाद खुशी जताते हुए कहा है कि वह बिहार में मंत्री रहते हुए लोगों की सेवा कर चुके हैं और अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश की सेवा करेंगे।


इस्पात मंत्रालय की जानकारी मिलने के बाद आरसीपी सिंह ने भी खुशी जाहिर की है। आरसीपी सिंह मंत्रालय का कामकाज गुरुवार को संभाल सकते हैं। पशुपति पारस भी जल्द ही अपने मंत्रालय का कार्यभार संभाल लेंगे।