ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
20-Aug-2022 05:45 AM
PATNA: बिहार की सत्ता में काबिज जेडीयू औऱ उसके नेता नीतीश कुमार को आखिरकार अपनी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह से कितना डर है. आरसीपी सिंह को सबक सिखाने के लिए जेडीयू की जिला कमेटी की बकायदा बैठक की गयी. बैठक के बाद जेडीयू के जिलाध्यक्ष ने बकायदा एलान किया है-आरसीपी सिंह हमारे जिले में घुसने की कोशिश मत करना वर्ना बहुत बुरा होगा.
सुपौल में जेडीयू की बैठक
आरसीपी सिंह के मसले पर सुपौल में जेडीयू कार्यकर्ताओं की विशेष बैठक बुलाई गई. ये बैठक जेडीयू के जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव की ओर से बुलायी गयी थी. जिलाध्यक्ष ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं-नेताओं को संबोधित करते हुए कहा- मैं यहां से आरसीपी सिंह को चेतावनी दे रहा हूं. अगर वे सुपौल जिले में आने की कोशिश करते हैं तो अच्छा नहीं होगा.
जिला जेडीयू के इस खास बैठक में पार्टी के नेताओं ने आरसीपी सिंह के खिलाफ जमकर भाषण दिया. आऱसीपी सिंह को तरह-तरह की उपाधियों से नवाजा गया. आरसीपी सिंह के बयानों को खूब कोसा गया. इस बैठक में आऱसीपी सिंह के खिलाफ बकायदा निंदा प्रस्ताव लाकर उसे पारित कराया गया.
आरसीपी सिंह का अंजाम बुरा होगा
लेकिन सबसे ज्यादा आक्रामक तो जेडीयू के जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव थे. राजेंद्र प्रसाद यादव ने खुले मंच से आऱसीपी सिंह को खुली धमकी दी. जेडीयू के जिलाध्यक्ष ने कहा- आरसीपी सिंह, सुपौल बिजेंद्र बाबू और नीतीश कुमार की धरती है. उनके लोग ही सुपौल में बहुमत में हैं. इसे ध्यान में रखना और सुपौल आने की कोशिश मत करना, नहीं तो बहुत बुरा होगा.
बता दें कि आरसीपी सिंह लगातार नीतीश कुमार पर हमलावर हैं. वे पार्टी से इस्तीफा देने के बाद बिहार दौरे पर निकल चुके हैं. गुरूवार को उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार को जेडीयू का विलय राजद में करा देना चाहिये. इसके बाद नीतीश कुमार ने कहा था कि आरसीपी सिंह का जवाब ललन सिंह देंगे. 3 दशक तक साये की तरह नीतीश के साथ आरसीपी सिंह की बगावत से जेडीयू के अंदर कितनी बेचैनी है ये अब दिखने लगा है. पटना में जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह आरसीपी को जवाब दे रहे हैं तो जिलों में बैठक कर धमकी दी जा रही है.