ब्रेकिंग न्यूज़

ड्यूटी पर तैनात दारोगा ताज मोहम्मद खान को टेम्पू ने मारी टक्कर, ब्रेन हेमरेज से मौत बिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों के लिए चेतावनी बिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों के लिए चेतावनी Bihar News: इंटर छात्र की रहस्यमयी हत्या… घर से निकला, सुबह खेत में मिला शव; गला घोंटने के सबूत से सनसनी संकट में कारोबारियों को बड़ा सहारा… केंद्र ला रहा 2.5 लाख करोड़ की गारंटी योजना, MSME सेक्टर को मिलेगी नई ताकत बेतिया में अवैध नर्सिंग होम सील, बाथरूम में मिला ऑक्सीजन सिलेंडर बिहार में भू-माफिया पर नकेल कसने की तैयारी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने सभी DCLR को दिए सख्त निर्देश बिहार में भू-माफिया पर नकेल कसने की तैयारी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने सभी DCLR को दिए सख्त निर्देश 55 साल के सगे जीजा के साथ फरार हो गई 26 साल की साली, चार लाख के गहने और कैश भी ले गई साथ; थाने के चक्कर काट रहा पति 55 साल के सगे जीजा के साथ फरार हो गई 26 साल की साली, चार लाख के गहने और कैश भी ले गई साथ; थाने के चक्कर काट रहा पति

Home / politics / रावण हैं लालू और नीतीश-तेजस्वी राक्षस: BJP के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने...

रावण हैं लालू और नीतीश-तेजस्वी राक्षस: BJP के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने दशहरा पर जारी किया वीडियो

24-Oct-2023 03:56 PM

By FIRST BIHAR

PATNA: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने दशहरा के मौके पर राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को रावण और उनके बेटे तेजस्वी यादव के साथ साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राक्षस करार दिया है. सोशल मीडिया पर सम्राट ने एक एनीमेटेड वीडियो जारी किया है. इसमें दिखाया गया है कि बिहार की जनता इस रावण का वध कर रही है.


सम्राट चौधरी का वीडियो

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने दशहरा के मौके पर सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर एक एनीमेटेड वीडियो ट्वीट किया है. इसमें रावण के पुतले पर चारा चोर लिखा गया है. वहीं रावण के पास दो राक्षण खड़े हैं, जिन पर पलटीमार औऱ नौंवी फेल लिखा गया है. इस वीडियो में बिहार की जनता अपने तीर से चारा चोर का वध करती हुई नजर आ रही है. इसके बाद बिहार के लोगों को विजयादशमी की बधाई दी गयी है.


हालांकि वीडियो में किसी नेता का नाम नहीं लिखा गया है. लेकिन चारा चोर किसे कहा जा रहा है, ये सर्वविदित है. रावण के कई सिर दिखाये गये हैं, जिन्हें खूनी नरसंहार, महिला उत्पीड़न, चारा घोटाला, IRCTC घोटाला, गुंडाराज जैसे नाम दिये गये हैं. इसके अलावा सम्राट चौधरी के वीडियो में राक्षसों के नाम पलटीमार और नौंवी फेल रखे गये हैं. इन नामों से किस नेता का टारगेट किया जा रहा है, ये भी सब जान रहे हैं. संम्राट चौधरी के वीडियो पर सियासी विवाद खड़ा होना तय है. वैसे राजद की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आयी है.