DESK: भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। इस बार उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की जुबान ऐसी फिसली कि उनका बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।


पत्रकारों से बातचीत के दौरान रवि किशन ने राहुल गांधी पर अपने ही पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अपने कार्यकर्ताओं को ही कोहनी मार रहे हैं। इसके बाद उन्होंने कहा, 'आप प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं और अभी भी अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मार रहे हैं।'


भाजपा सांसद रवि किशन किसी न किसी वजह से अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। इस बार भी उनका एक बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें वो कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बारे में यह कह रहे हैं कि "कितना दुखद है कि वो अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते दिखे। फिर वो कहते हैं कि प्रधानमंत्री बनने जा रहे हो और अभी से ही कोहनी मार रहे हो। 


फिर रविकिशन ने आगे कहते हैं कि जब आप कार्यकर्ताओं को कोहनी मार रहे हैं, तो देश को कितना कोहनी मरोंगे। 2047 के बाद कभी जीवन में महादेव चाहेंगे तब राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे तो वो कितना कोहनी मारेंगे। रविकिशन ने कहा कि ये कोहिनीबाज प्रधानमंत्री के जो सपने हैं इनकी कोहनी से देश डर गया कि आएगा तो हमको भी कितना कोहनी मारेगा। ऐसा कोई करता है क्या जो राहुल गांधी ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ किया। अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारी। हमने पहली बार ऐसा नेता देखा है,जो कार्यकर्ताओं को कोहनी मारता है और वह प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहा है।  


बीजेपी सांसद ने अपने बयान में बार-बार 'कोहनी' शब्द का इस्तेमाल किया और 'कोहनीबाज प्रधानमंत्री' जैसी टिप्पणी भी की। हालांकि, उनके बयान में 'जब आप PM बनेंगे' कहने के तरीके को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई। कई यूजर्स इसे उनकी जुबान फिसलने के तौर पर देख रहे हैं।


कैसे शुरू हुआ पूरा विवाद?

दरअसल, बीजेपी से जुड़े कुछ सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक वीडियो शेयर किया गया था। इसमें कथित तौर पर राहुल गांधी को मंगलवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मार्च के दौरान एक पार्टी कार्यकर्ता को कोहनी मारते हुए देखा जा सकता है। इसी वीडियो को लेकर बीजेपी नेताओं और समर्थकों ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। 


रवि किशन भी इससे पहले इस घटना को लेकर राहुल गांधी की आलोचना कर चुके हैं। अब उनके ताजा बयान ने इस राजनीतिक विवाद को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है।


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

रवि किशन के बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स उनके 'कोहनी' वाले बयान पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोगों ने इसे मीम बनाने का मौका बताया, तो कुछ ने रवि किशन की टिप्पणी पर तंज कसा। फिलहाल, राहुल गांधी पर रवि किशन की यह टिप्पणी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।