नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत महनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1500 लीटर देसी शराब नष्ट, अवैध भट्ठियां भी ध्वस्त Goal International School में विद्यारंभ संस्कार का आयोजन, वैदिक रीति-रिवाज के साथ नई शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत बिहार में 60 से अधिक स्थानों पर बनेंगे फुटओवर ब्रिज, सड़क पार करने की समस्या होगी खत्म बिहार में 60 से अधिक स्थानों पर बनेंगे फुटओवर ब्रिज, सड़क पार करने की समस्या होगी खत्म गैस संकट- बिजली दर वृद्धि और महिला हिंसा पर संयुक्त बैठक की मांग, माले ने गठबंधन को लिखा पत्र, कहा..जनसमस्या को लेकर करें आंदोलन India gas news : PNG कनेक्शन के बाद पुराना LPG चूल्हा कैसे करें कन्वर्ट? जानें आसान और सुरक्षित तरीका बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार
03-Aug-2021 06:26 PM
DELHI: जंतर-मंतर स्थित राष्ट्रीय कार्यालय में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान जेडीयू नेता और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह का जोरदार स्वागत किया।
राष्ट्रीय महासचिव व जल संसाधन मंत्री व दिल्ली प्रभारी संजय झा ने कहा कि जद (यू०) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन बाबू के अध्यक्ष पद ग्रहण करने से पार्टी के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इनके नेतृत्व एवं संगठन क्षमता से दिल्ली सहित विभिन्न प्रदेशों में पार्टी को लाभ मिलेगा। दिल्ली में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में अफाक अहमद खान, राष्ट्रीय महासचिव, प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली, प्रदेश जदयू एवं दिल्ली प्रदेश पार्टी के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
स्वागत समारोह में अपनी बात रखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने कहा कि जनता दल (यू०) के सर्वमान्य नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने राजनीति के संक्रमण काल के दौर में राज्य में सुशासन स्थापित किया। समाज सुधार के एजेंडे जन भागीदारी तय कर राजनीति को नई दिशा दी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने न्याय के साथ बिहार का विकास किया।
इस मौके पर ललन सिंह ने कार्यक्रम में मौजूद जेडीयू नेता और कार्यकर्ताओं से कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों को समाज के विभिन्न तबकों के बीच रखें और पार्टी की नीतियों को लोगों के समक्ष रखें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि पार्टी की नीतियों के अनुरूप संगठन में समाज के विभिन्न तबके के लोगों को जोड़ें। सीएम नीतीश कुमार के सुशासन के कार्यक्रम और सामाजिक बदलाव की पटकथा को राजनीति का मानक मानते हुए सोशल मीडिया पर सक्रिय भूमिका निभाएं।