रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज
14-Mar-2024 11:56 AM
By First Bihar
RANCHI: झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की शिकायत पर रांची पुलिस ने प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों को समन भेजकर पूछताछ के लिए थाने बुलाया है। पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने रांची के एससी-एसटी थाने में ईडी अधिकारियों के खिलाफ प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था।
दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ईडी के अधिकारियों के खिलाफ एसटी-एससी थाने में प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। इसी केस में रांची पुलिस ने ईडी के एसोसिएट डायरेक्टर कपिल राज, असिस्टेंट डायरेक्टर देवव्रत झा समेत दो अन्य अधिकारियों को नोटिस भेजा गया है।
पुलिस ने CRPC-41A के तहत उन्हें नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है। नोटिस का जवाब रांची के गोंदा थाने में हाजिर होकर देना है। बीते 27 जनवरी को हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास पर ईडी की छापेमारी हुई थी। जिसके बाद हेमंत सोरेन ने गिरफ्तारी से पहले रांची के एसटी-एससी थाना में ईडी अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज कराया था।