ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
04-Sep-2020 02:01 PM
RANCHI: रिम्स निदेशक के बंगले पर अब लालू दरबार नहीं लगेगा। प्रशासन ने सख्ती बरतते हुए तीन मजिस्ट्रेट रिम्स निदेशक के बंगले में तैनात कर दिया हैं। जेल आईजी के पत्र के बाद प्रशासन की ओर से सख्ती बरती गयी है। 8-8 घंटो की तीन शिफ्ट में मजिस्ट्रेट निगरानी करेंगे। चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता राजद सुप्रीमो लालू यादव फिलहाल रिम्स निदेशक के बंगले में रह रहे हैं।
बिहार में चुनावी माहौल गर्म होने की वजह से लालू दरबार सजने लगा था। टिकट या सीटों को लेकर बिहार के नेता लगातार लालू दरबार में हाजिरी लगाने की कोशिश कर रहे थे हांलाकि बिहार के बाराचट्टी से विधाकिया समता देवी को ऐसी कोशिश भारी पड़ी और उन्हें हटिया गेस्ट हाउस में 14 दिनों तक क्वेरेंटाइन कर दिया गया। आपको बता दें कि बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने है और चाहे वो कोई चुनाव हो लालू आरजेडी और महागठबंधन के जरूरी फैसले लेते रहे हैं।
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले भी लगातार बिहार के नेता लालू दरबार में हाजिरी लगाने की कोशिश कर रहे थे। दो दिन पहले कांग्रेस अभियान समिति के अध्यक्ष अखिलेश सिंह भी लालू से मिलने पहुंचे थे। टिकटों के दावेदार भी लगातार उम्मीद लेकर लालू के पास पहुंच रहे हैं लेकिन अब उन्हें निराशा हाथ लग रही है क्योंकि लालू दरबार पर पूरी तरह से रोक लगा दी गयी है।