ब्रेकिंग न्यूज़

PMCH को डबल डेकर फ्लाइओवर से मिलेगा सीधा कनेक्शन, मल्टी लेवल पार्किंग से बढ़ेगी सुविधा PMCH को डबल डेकर फ्लाइओवर से मिलेगा सीधा कनेक्शन, मल्टी लेवल पार्किंग से बढ़ेगी सुविधा BIHAR NEWS : यात्रियों के लिए बुरी खबर! इस एयरपोर्ट से उड़ानें हुईं कम, पटना समेत कई शहरों की फ्लाइट्स अचानक बंद बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रिया बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रिया BIHAR NEWS : क्या बदल रहे हैं समीकरण? फैसल रहमान की नीतीश कुमार से मुलाकात ने बढ़ाई चर्चा, RJD से बगावत का हाल ही में मिला है गिफ्ट कोरियन जैसी ‘ग्लास स्किन’ का सपना अब होगा सच… रात में सोने से पहले बस करें ये छोटा सा काम और दिखेगा कमाल का ग्लो! पटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार पटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार BIHAR NEWS : राज्यसभा के बाद अब MLC में महाजंग, पटना से दिल्ली तक हलचल; क्या फिर चलेगी नीतीश कुमार की रणनीति या तेजस्वी करेंगे कोई उलटफेर?

Home / politics / बिहार से राज्यसभा की एक सीट के उपचुनाव की घोषणा, रामविलास पासवान के...

बिहार से राज्यसभा की एक सीट के उपचुनाव की घोषणा, रामविलास पासवान के निधन के बाद खाली हुई है सीट

19-Nov-2020 06:49 PM

PATNA : बिहार में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद अब राज्यसभा की एक सीट के लिए उपचुनाव की घोषणा कर दी गई है. चुनाव आयोग ने आज राज्यसभा की 1 सीट के लिए चुनावी कार्यक्रम की घोषणा कर दी. केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन के बाद खाली हुई राज्यसभा सीट पर आगामी 14 दिसंबर को उपचुनाव होगा.

चुनाव आयोग राज्यसभा की एक सीट पर उपचुनाव का जो कार्यक्रम घोषित किया है. उसके मुताबिक 26 नवंबर को अधिसूचना जारी कर दी जाएगी. 3 दिसंबर तक नामांकन पत्र दाखिल किया जा सकेगा. 4 दिसंबर को नामांकन पत्र की जांच होगी और उम्मीदवार 7 दिसंबर तक अपना नामांकन पत्र वापस ले पाएंगे. अगर आवश्यकता हुई तो 14 दिसंबर को मतदान होगा. सुबह 9:00 बजे से लेकर शाम 4:00 बजे तक मतदान का वक्त रखा गया है. उसी दिन शाम 5:00 बजे से मतों की गिनती होगी और परिणाम सामने आ जाएगा 16 दिसंबर तक राज्यसभा की एक सीट के लिए उप चुनाव संपन्न करा लिया जाएगा.

8 अक्टूबर को हुआ था निधन

आठ अक्टूबर को केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री रामविलास पासवान का निधन हो गया था. वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे.  दिल्ली के एक हॉस्पिटल में उनकी हार्ट सर्जरी कराई गई थी, लेकिन वह फेल हो गया था. वह साल 2019 में बिहार से राज्यसभा की सीट पर निर्विरोध चुने गए थे. जिस सीट के लिए उप चुनाव हो रहा है उसका कार्यकाल 2 अप्रैल 2024 तक का है.