ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / politics / चुनावी सभा में रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि देने पर इमोशनल हो गए चिराग,...

चुनावी सभा में रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि देने पर इमोशनल हो गए चिराग, PM मोदी को दिया धन्यवाद

23-Oct-2020 02:37 PM

PATNA: डेहरी ऑन सोन में सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि दी. जिसके बाद उनके बेटे चिराग पासवान इमोशनल हो गए. इसकी खुद जानकारी चिराग ने दी है. 

चिराग याद करने के लिए पीएम को दिया धन्यवाद

चुनावी सभा में याद करने पर चिराग पासवान ने पीएम मोदी को धन्यवाद दिया है. चिराग ने कहा कि ‘’पीएम मोदी बिहार आते हैं और पापा को एक सच्चे साथी के जैसे श्रद्धांजलि देते है. यह कहना की पापा की आख़री सांस तक वे साथ थे मुझे भावुक कर गया. एक बेटे के तौर पर स्वाभाविक है पापा के प्रति प्रधानमंत्री जी का यह स्नेह व सम्मान देख कर अच्छा लगा. प्रधानमंत्रीजी का धन्यवाद.’’

रामविलास को बताया करीबी मित्र

पीएम मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि साथियों हाल ही में बिहार ने अपने दो सपूतों को खोया है. जिन्होंने यहां के लोगों की दशकों तक सेवा की है. मेरे करीबी मित्र और गरीबों, दलितों के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले और आखिरी समय तक मेरे साथ रहने वाले राम विलास पासवान को मैं श्रद्धाजंलि अर्पित करता हूं. बाबू रघुवंश प्रसाद सिंह ने भी गरीबों के उत्थान के लिए निरंतर काम किया. वो भी अब हमारे बीच नहीं हैं. मैं उन्हें भी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं.