Bihar News: IPS अफसरों पर बिहार सरकार की डिजिटल नजर! अब काम, ट्रेनिंग और प्रमोशन सब होगा ऑनलाइन ट्रैक BIHAR NEWS : क्लासरूम से रेस्टोरेंट तक! प्रोफेसर-छात्रा की ‘सीक्रेट मुलाकात’ कैमरे में कैद, रेस्टोरेंट में दिखे अंतरंग पल; जांच के आदेश से मचा हड़कंप Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट बेकाबू! 6 दिनों में 21 हजार सिलेंडर बैकलॉग, 10 दिन तक इंतजार से लोग परेशान, अब मुख्य सचिव ने दिया यह आदेश बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक। BIHAR NEWS : ‘नौकरानी को थार, गर्लफ्रेंड्स को प्लॉट’—SDPO गौतम कुमार से EOU की मैराथन पूछताछ, हर बार सीमाई पोस्टिंग के सवाल पर छूटे पसीने BIHAR BHUMI : बिहार में बड़ा बदलाव! अब SC-ST, विधवा और सैनिकों के जमीन केस सबसे पहले निपटाए जाएंगे, सिन्हा ने कर दिया फैसला Bihar Weather : अचानक बदलेगा मौसम! बिहार में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का डबल अलर्ट पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार
09-Oct-2020 08:14 AM
By Ganesh Samrat
PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी के अंदर 'बड़े साहब' के संबोधन के जरिए रामविलास पासवान को याद किया जाता है। पार्टी के नेता हो या फिर परिवार के सदस्य या फिर अन्य समर्थक के अगर स्वर्गीय रामविलास पासवान को कोई याद करता है तो इसके लिए वह बड़े साहब का ही संबोधन करता है. दिल्ली से पटना पहुंचने के बाद स्वर्गीय रामविलास पासवान सबसे पहले एयरपोर्ट के पास स्थित अपनी पार्टी के प्रदेश कार्यालय पहुंचे थे. कुछ वक्त वहां गुजारने के बाद ही वह एसके पुरी स्थित अपने आवास जाते थे या फिर हाजीपुर थे. आज रामविलास पासवान का पार्थिव शरीर एलजीपी कार्यालय लाया जाएगा इसे लेकर वहां तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है.
रामविलास पासवान का पार्थिव शरीर बाद में उनके श्रीकृष्णापुरी स्थित आवास ले जाया जाएगा और लोग यहां भी उनका अंतिम दर्शन कर पाएंगे. दीघा घाट पर राम विलास पासवान के अंतिम संस्कार के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. एलजेपी कार्यालय में तमाम तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है लेकिन यहां हर कोई बिलखते हुए अपने बड़े साहब को याद कर रहा है.
उधर पटना के श्रीकृष्णापुरी आवास पर भी सन्नाटा पसरा हुआ है. परिवार का कोई सदस्य वहां मौजूद नहीं हैं, लेकिन उनके स्टाफ से लेकर सिक्योरिटी के लोग भी गमगीन है. सबों का रो रो कर बुरा हाल है. रामविलास पासवान ना केवल अपनी पार्टी परिवार और समर्थकों के लिए बल्कि अपने साथ रहने वाले सुरक्षाकर्मियों से लेकर स्टाफ तक के लिए बेहद खास थे. सबके साथ व्यक्तिगत संबंधों को उन्होंने निभाया और यही वजह है कि उनके चले जाने के बाद सभी गम में डूबे हुए हैं.