Bihar Weather : अचानक बदलेगा मौसम! बिहार में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का डबल अलर्ट पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू
10-Oct-2020 07:34 AM
PATNA : केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का अंतिम संस्कार आज किया जाएगा. शुक्रवार की शाम रामविलास पासवान का पार्थिव शरीर दिल्ली से पटना लाया गया था. पटना एयरपोर्ट पर उनके परिवार के सदस्यों के साथ-साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद समेत अन्य लोगों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया. बाद में उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए विधानसभा ले जाया गया. वहां भी विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह समेत अन्य मंत्रियों विधायकों और विधान पार्षदों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी.
जनार्दन घाट पर होगा अंतिम संस्कार
विधानसभा के बाद पार्थिव शरीर को लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश कार्यालय ले जाया गया. प्रदेश कार्यालय में भी उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और उसके बाद देर रात उनका पार्थिव शरीर श्री कृष्णा पुरी स्थित उनके आवास ले गया आज श्रीकृष्णापुरी आवास पर लोग अपने चहेते नेता का अंतिम दर्शन करेंगे और उसके बाद 1:30 बजे से दीघा स्थित जनार्दन घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.
कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि देने के बाद जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि एक ना एक दिन सभी को यहां से जाना है लेकिन रामविलास जी का चले जाना बेहद दुखद है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने श्रद्धांजलि देने के बाद एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान और उनके परिवार के लोगों से बात की. कल रात से पटना की सड़कों पर भीड़ उमरा हुआ है और हर तरफ रामविलास पासवान की याद में उनके समर्थक नारेबाजी कर रहे हैं.