ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / politics / रैली से पहले राहुल गांधी का शायराना हमला, बोले.. तुम्हारे दावों में बिहार...

रैली से पहले राहुल गांधी का शायराना हमला, बोले.. तुम्हारे दावों में बिहार का मौसम गुलाबी है.. मगर ये आंकड़े झूठे हैं

23-Oct-2020 10:06 AM

PATNA: राहुल गांधी आज बिहार में रैली करने वाले हैं. लेकिन उससे पहले ही शायराना अंदाज में पीएम मोदी पर निशाना साधा है. राहुल गांधी ने कहा कि ‘तुम्हारे दावों में बिहार का मौसम गुलाबी है  मगर ये आंकड़े झूठे हैं ये दावा किताबी है. ’ कोरोना हो या बेरोज़गारी, झूठे आंकड़ों से पूरा देश परेशान है. आज बिहार में आपके बीच रहूंगा. आइए, इस झूठ और कुशासन से पीछा छुड़ाएं. 

राहुल की दो रैली आज

आज बिहार में राहुल गांधी के दो जिलों में चुनावी रैली करने वाले हैं. कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष भागलपुर और नवादा में चुनावी जनसभा को संबोधित करने वाले हैं. इस दौरान रैली में महागठबंधन के कई नेता शामिल होंगे. 

पूर्णिया में हेलिकॉप्टर लैंड करने की अनुमति नहीं

बताया जा रहा है कि राहुल गांधी के प्लेन से दिल्ली से गया और फिर गया से हेलीकॉप्टर के जरिए नवादा के हिसुआ में प्रचार करने जाना था, इसके बाद भागलपुर के कहलगांव में सभा करनी थी. राहुल गांधी को भागलपुर से दिल्ली वापस जाने के लिए पूर्णिया से प्लेन में बैठने का कार्यक्रम था. लेकिन पूर्णियां के चुनापूर हवाई अड्डा जो डिफेंस एयरपोर्ट है, वहां राहुल गांधी के प्लेन लैंडिंग को डिफेंस से अनुमति नहीं मिल पाई है.