बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
17-Mar-2021 12:59 PM
PATNA : राज्यपाल कोटे से बिहार विधान परिषद के लिए 12 विधान पार्षदों का मनोनयन हो गया है. सरकार ने इसके लिए अधिसूचना भी जारी कर दी है. बिहार के राज्यपाल फागू चौहान के आदेश से अधिसूचना जारी कर दी गई है.
राज्यपाल कोटा से जो 12 चेहरे विधान परिषद गए हैं उनमें बीजेपी कोटे को छह सीट और जदयू कोटे को छह सीट मिली है. एमएलसी बनाए जाने वाले लिस्ट में मंत्री अशोक चौधरी, मंत्री जनक राम के साथ साथ हाल ही में अपनी पार्टी का जेडीयू में विलय करने वाले उपेंद्र कुशवाहा शामिल है.

इसके अलावा जेडीयू नेता संजय कुमार सिंह, ललन सर्राफ के अलावे संजय सिंह भी विधान परिषद के लिए मनोनीत हुए हैं. बीजेपी कोटे से आने वाले राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, देवेश कुमार, डॉ प्रमोद कुमार, घनश्याम ठाकुर, निवेदिता सिंह का नाम भी लिस्ट में शामिल है.