ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / politics / राज्यसभा के उप सभापति चुने गये हरिवंश, विपक्षी उम्मीदवार मनोज झा को हराया

राज्यसभा के उप सभापति चुने गये हरिवंश, विपक्षी उम्मीदवार मनोज झा को हराया

14-Sep-2020 05:28 PM

NEW DELHI: राज्यसभा के उप सभापति चुनाव से जुड़ी हुई बड़ी खबर सामने आ रही है। एनडीए उम्मीदवार हरिवंश एक बार फिर राज्यसभा के उप सभापति चुन लिये गये हैं। हरिवंश ने विपक्ष के उम्मीदवार मनोज झा को हराया है।राज्यसभा का सत्र 4.40 बजे फिर शुरू हुआ। जिसके बाद उपसभापति पद के लिए चुनाव हुआ। एनडीए की ओर से जदयू सांसद हरिवंश प्रत्याशी थे तो विपक्ष ने राजद सांसद मनोज झा को उम्मीदवार बनाया था। दोनों ही प्रत्याशी बिहार से हैं और राज्य में इसी साल अक्तूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।



एनडीए प्रत्याशी हरिवंश को राज्यसभा का उपसभापति चुने जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी। उन्होंने कहा, 'हरिवंश जी का जितना सम्मान मैं करता हूं, सदन का हर सदस्य उनका उतना ही सम्मान करता है। उन्होंने यह सम्मान कमाया है। संसद में उनकी निष्पक्ष भूमिका हमारे लोकतंत्र को मजबूत करती है।'