मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
28-Nov-2020 02:06 PM
PATNA: रामविलास पासवान के निधन के बाद बिहार में एक सीट पर राज्यसभा का उप चुनाव होने वाला है. इस चुनाव को लेकर चिराग पासवान का बयान सामने आया है. चिराग ने कहा कि यह सीट बीजेपी की है. वह किसी को भी अपना उम्मीदवार बना सकती है.

रीना पासवान को उम्मीदवार बनाने की हो रही थी मांग
खाली सीट पर हो रहे चुनाव को लेकर बीजेपी ने सुशील मोदी को उम्मीदवार बनाया हैं. इससे पहले एलजेपी के नेता चिराग की मां रीना पासवान को उम्मीदवार बनाने की मांग एनडीए से कर रहे थे, लेकिन इसको लेकर बीजेपी तैयार नहीं हुई और अपना उम्मीदवार उतार दिया.
धन्यवाद यात्रा पर निकलेंगे चिराग
चिराग पासवान ने कहा कि वह धन्यवाद यात्रा की शुरुआत करेंगे. जिन लोगों ने भी लोक जनशक्ति पार्टी पर भरोसा जताया है उन्हें वोट दिया है हम उन्हें जा जाकर धन्यवाद देंगे. लोक जनशक्ति पार्टी को 2020 के विधानसभा चुनाव में कुल 24 लाख मत मिले थे और लोजपा का वोट प्रतिशत 6 था. आज जब लोक जनशक्ति पार्टी अपना 20वां स्थापना दिवस मना रहे हैं तो इस मौके पर अपने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने 2020 चुनाव में लोजपा के प्रदर्शन पर खुशी व्यक्त की.
रामविलास के निधन के कारण खाली हुई है सीट
आठ अक्टूबर को केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री रामविलास पासवान का निधन हो गया था. वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे. दिल्ली के एक हॉस्पिटल में उनकी हार्ट सर्जरी कराई गई थी, लेकिन वह फेल हो गया था. वह साल 2019 में बिहार से राज्यसभा की सीट पर निर्विरोध चुने गए थे. जिस सीट के लिए उप चुनाव हो रहा है उसका कार्यकाल 2 अप्रैल 2024 तक का है.