ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी

Home / politics / अब नेताओं के घोटाले में उतरी राजद, आज पार्टी का सदस्यता ग्रहण हवा-हवाई...

अब नेताओं के घोटाले में उतरी राजद, आज पार्टी का सदस्यता ग्रहण हवा-हवाई : राजू दानवीर

03-Apr-2021 09:15 AM

PATNA : जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर ने राजद कार्यालय में तथाकथित जाप नेताओं के सदस्यता ग्रहण को हवा - हवाई बताते हुए राजद पर जमकर हमला बोला है .  उन्होंने राजद कार्यालय से जारी उस खबर को नकार दिया, जिसमें कहा गया है कि राजद के प्रदेश अध्यक्ष के साथ अन्य नेताओं के समक्ष जन अधिकार पार्टी के नेता व कार्यकर्ता सदस्यता लेंगे.

जाप युवा के प्रदेश अध्यक्ष ने साफ कहा कि यह राजद की ओर से नेता घोटाला हो रहा है, जिसमें वे अपने ही नेता व कार्यकर्ताओं को शपथ दिला कर उसको जन अधिकार पार्टी का बता रहे हैं. राजू दानवीर ने कहा कि जाप युवा परिषद की प्रदेश इकाई की सूची अभी हाल ही में जारी की गयी, जिसमें ऐसे किसी नेताओं का नाम भी नहीं है, जो आज राजद में शामिल हो रहे हैं और न ही ये लोग पूर्व में कभी जाप से जुड़े रहे हैं. इसलिए हम इस भ्रामक खबर की निंदा करते हैं. इस स्तर की गिरी हुई राजनीति सिर्फ ऐसे ही लोग कर सकते हैं.

उन्होंने कहा कि श्रवण कुमार सिंह के नाम का कोई व्यक्ति जन अधिकार पार्टी का प्रदेश महासचिव नहीं है. युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष निरंजन पांडे नहीं है, युवा का प्रदेश अध्यक्ष मैं खुद हूं. संतोष कुमार शाही और केशव कुमार सिंह नाम का भी कोई पदाधिकारी पार्टी में नहीं है. इस तरह की भ्रामक विज्ञप्ति राजद ने जारी करके गंदी राजनीति करने का परिचय दिया है.

राजू दानवीर ने आगाह किया कि इस तरह की गंदी राजनीति से कुछ हासिल नहीं होने वाला है. जन अधिकार पार्टी का एक-एक नेता और कार्यकर्ता अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव के द्वारा स्थापित सेवा के पथ पर चलने  को प्रतिबद्ध है. हमारी पार्टी पूरी तरह से एकजुट है इस तरह के ओछेपन का खेल राजद को शोभा नहीं देता. जाप का जनाधार जनता का विश्वास है, इसके साथ छल कपट सही नहीं.