Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश
08-Jan-2024 12:43 PM
By First Bihar
DESK: राजस्थान की एक सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे सामने आ गए है। करणपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। हाल ही में भजन लाल सरकार के मंत्री बने सुरेंद्र पाल सिंह टीटी करणपुर सीट से चुनाव हार गए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी रूपिंदर सिंह कूनर ने 12 हजार वोटों से जीत दर्ज की है।
दरअसल, पिछले महीने चुनाव प्रचार के दौरान करणपुर सीट से विधायक कांग्रेस उम्मीदवार गुरमीत सिंह कूनर के निधन के कारण वोटिंग को स्थगित करना पड़ा था। विधायक के निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव की घोषणा हुई थी। कांग्रेस ने कूनर के बेटे रूपिंदर सिंह को इस सीट से मैदान में उतारा था, जबकि बीजेपी ने सुरेंद्र पाल टीटी को अपना उम्मीदवार बनाया था।
इसी बीच राजस्थान विधानसभा चुनाव में बीजेपी को बड़ी जीत हासिल हुई। सरकार का गठन हुआ और भजन लाल राजस्थान के मुख्यमंत्री बने। बीते 30 दिसंबर को जयपुर स्थित राजभवन में सुरेंद्र पाल टीटी ने भजन लाल कैबिनेट में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की शपथ ली थी। मंत्री बनने के बाद सुरेंद्र पाल सिंह अपनी जीत को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त थे लेकिन कांग्रेस के रूपिंदर सिंह कूनर ने उन्हें 12 हजार वोटों से मात दे दी।
इससे पहले राजस्थान में कुल 199 सीटों पर विधानसभा चुनाव कराए गए। जिसमें बीजेपी ने 115 सीटों पर जीत हासिल की थी जबकि कांग्रेस ने 69 सीटों पर जीत दर्ज की थी। बीते साल 15 दिसंबर को बीजेपी के भजनलाल शर्मा ने राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी जबकि दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा डिप्टी सीएम बनाए गए थे।