मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
29-Sep-2022 03:36 PM
DESK : राजस्थान के सियासी गलियारे से एक बड़ी खबर सामने आई है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि मैंने सोनिया गांधी से राजस्थान की घटना को लेकर माफी मांग ली है। उन्होंने कहा कि 'कांग्रेस ने मुझे पिछले 50 सालों से इज़्ज़त दी है। मुझ पर हमेशा विश्वास किया गया। गहलोत ने कहा कि मुझे तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने का मौका मिला। हालत का हवाला देते हुए सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि मैं कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ूंगा।
रविवार की घटना को बताते हुए अशोक गहलोत ने कहा कि इस घटना से यही संदेश जाता है कि मैं मुख्यमंत्री बना रहना चाहता हूं। मैंने सोनिया गांधी से माफी मांग ली है। हमारे यहां एक लाइन का प्रस्ताव पारित करने का तो प्रस्ताव रहा ही है। हालांकि वह प्रस्ताव पारित नहीं हो पाया। इसके लिए मुझे अपनी गलती स्वीकार है।
अशोक गहलोत ने कहा कि मैने फैसला किया है कि अब कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ूंगा। 10 जनपथ के बाहर मीडिया ने जब उनसे सीएम पद को लेकर पूछा तो जवाब में उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी जो फैसला लेंगी मैं उसे निभाउंगा। ऐसे में यह माना जा रहा है कि अशोक गहलोत से सोनिया गांधी की नाराजगी बरकरार है।