ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / politics / ‘शहजादे में नवाबों के खिलाफ बोलने की ताकत नहीं’ राजपूतों पर टिप्पणी को...

‘शहजादे में नवाबों के खिलाफ बोलने की ताकत नहीं’ राजपूतों पर टिप्पणी को लेकर पीएम मोदी ने राहुल गांधी को घेरा

28-Apr-2024 01:21 PM

By First Bihar

DESK: लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने राजपूत समाज पर टिप्पणी कर राजनीति को गर्म कर दिया है। राहुल गांधी के बयान पर सियासत शुरू हो गई है। कर्नाटक में चुनाव प्रचार करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजपूतों पर टिप्पणी करने के लिए राहुल गांधी को घेरा है। पीएम मोदी ने कहा है कि कांग्रेस के शहजादे ने क्षत्रपति शिवाजी महाराज जैसे महान व्यक्ति का अपमान किया है।


चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने आजादी की लड़ाई को भी तुष्टिकरण के नजरिए से लिखवाया है। कांग्रेस के शहजादे ने क्षत्रपति शिवाजी महाराज जैसे महान व्यक्ति का अपमान किया है और राजाओं को अपमानित किया है। भारत में सुल्तानों ने जो अत्याचार किए, निजामों और बादशाहों ने किए लेकिन आप राजाओं को अपमानित करते हो।


उन्होंने कहा कि इनको वह नवाब याद नहीं आए जिन्होंने भारत विभाजन में भूमिका निभाई। कांग्रेस के शहजादे में नवाबों के खिलाफ एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है। यही मानसिकता कांग्रेस के मैनिफेस्टों में भी दिखती है। जहां कांग्रेस आती है तो विकास रूक जाता है। कांग्रेस को औरंगजेब के अत्याचार याद नहीं आते जिसने हमारे सैकड़ों मंदिरों को तोड़ा, अपवित्र किया।


पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस औरंगजेब का गुणगान करने वाली पार्टियों के साथ खुशी से गठबंधन करती है। ये भूल गए जिन्होंने हमारे तीर्थ को तहस नहस किया, लूटपाट किया, गौ हत्या की। कांग्रेस को सिर्फ अपने वोट बैंक की चिंता है और कांग्रेस की सरकार तुष्टिकरण को ही प्राथमिकता देती है।