अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
20-Jan-2020 10:06 AM
PATNA: बिहार में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार में जातीय गोलबंदी शुरू हो गई है. आगामी चुनाव को देखते हुए जेडीयू राजपूत वोटर्स को साधने में जुट गया है. जेडीयू की तरफ से राजधानी पटना में महाराणा प्रताप स्मृति समारोह का भव्य आयोजन किया गया है.
पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड पर JDU की तरफ से महाराणा प्रताप स्मृति समारोह का भव्य आयोजन किया गया है. इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे. महाराणा प्रताप स्मृति समारोह राष्ट्रीय स्वाभिमान दिवस के रूप में मनाया जायेगा. इस आयोजन में बिहार के कोने-कोने से पहुंचे हैं, जिनके रहने की व्यवस्था 15 जगहों पर की गयी है. इस भव्य समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का स्वागत 101 घोड़ों से किया जाएगा. महाराणा प्रताप की सवारी चेतक घोड़ा थी, इसलिए सीएम के स्वागत के लिए 101 घोड़े मंगाए गए हैं. इनकम टैक्स गोलम्बर से ही घुड़सवार मुख्यमंत्री के काफिले को लेकर मिलर स्कूल मैदान पहुंचेंगे.
जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता और महाराणा प्रताप आयोजन समिति के अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि इस समारोह का चुनाव अभियान से कोई सरोकार नहीं है. उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप की जीवनी पढ़ने के बाद समारोह मनाने की प्रेरणा मिली. यह पुण्यतिथि हर साल मनायेंगे. संजय सिंह ने कहा कि समारोह के नाम पर राजपूतों को एकजुट करने की तैयारी गलत है. हमारे नेता को अगड़ा, पिछड़ा, दलित और आदिवासी सभी चाहते हैं.