BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो...
23-Feb-2024 04:58 PM
By First Bihar
DESK: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी के उस बयान पर जोरदार हमला बोला जिसमें राहुल ने वाराणसी के युवकों को नशेड़ी बताया था। पीएम मोदी ने राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि जो खुद होश में नहीं है वह काशी के नौजवानों को नशेड़ी बता रहा है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि दशकों दशक के परिवादवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण ने उत्तर प्रदेश को विकास में पीछे धकेल दिया। पहले की सरकारों ने यूपी को बीमारू राज्य बनाया और यहां के नौजवानों से उनका भविष्य छिना। कांग्रेस के युवराज ने काशी की धरती पर आकर कहा कि काशी के नौवजवान नशेड़ी हैं। ये कैसी भाषा है। मोदी को गाली देते-देते इन्होंने दो दशक बीता दिए। अब ये काशी के नौजवानों पर ही अपना गुस्सा निकाल रहे हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि जिनके अपने होश ठिकाने नहीं हैं, वो मेरे काशी बच्चों को नशेड़ी कह रहे हैं। कांग्रेस पूरी तरह से हताश है। पीएम ने कहा कि इंडिया गठबंधन द्वारा यूपी के नौजवानों का अपमान कभी नहींभूला जाएगा। इनकी बौखलाहट का एक और भी कारण है इनको काशी और अयोध्या का नया स्वरुप बिलकुल पसंद नही आ रहा है।तभी तो हर चुनाव के दौरान साथ आते हैं और जब परिणाम निल बट्टेसन्नाटा आता है तो एक दूसरे को गाली देते हुए अलग हो जाते हैं।
बता दें कि प्रधानमंत्री ने शुक्रवार की सुबह बीएचयू में काशी सांसद संस्कृत प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में शिरकत की। इसके बाद वे सीर गोवर्धन गांव पहुंचे, यहां उन्होंने संत रविदास मंदिर में पूजा की और लंगर प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद मंदिर परिसर में संत रविदास की 25 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके साथ मौजूद रहे।