ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार में बिजली बनी ‘कमाई की मशीन’! जानिए कैसे सस्ता होगा आपका बिल; उपभोक्ताओं के लिए आई खुशखबरी Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी

Home / politics / ‘शहजादे को मोदी का अपमान करने में मजा आता है’ राहुल गांधी पर...

‘शहजादे को मोदी का अपमान करने में मजा आता है’ राहुल गांधी पर प्रधानमंत्री का पलटवार

25-Apr-2024 12:43 PM

By First Bihar

DESK: मध्य प्रदेश के मुरैना में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर पलटवार किया है। पीएम मोदी ने राहुल गांधी के कांपने वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी को मेरा अपमान करने में मजा आता है।


दरअसल, पीएम मोदी ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि इन दिनों कांग्रेस के शहजादे को आए दिन मोदी का अपमान करने में मजा आ रहा है, वो कुछ भी बोलते जा रहे हैं। इससे कुछ लोग दुखी हैं कि देश के प्रधानमंत्री के लिए ऐसी भाषा का प्रयोग क्यों किया जा रहा है।  मेरी सबसे विनती है कि कृपया करके आप दुखी मत होइए, गुस्सा मत कीजिए, आपको पता है कि वे नामदार हैं और हम कामदार हैं।


प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि, आपको पता है वे नामदार हैं, हम कामदार हैं। नामदार तो कामदार को सदियों से ऐसे ही गाली गलौज करते आए हैं। मेरी प्रार्थना है कि इन नामदारों को कुछ मत कहो। हम कामदार सहन करने के लिए पैदा हुए हैं। हम सहन भी करेंगे और मां भारती की सेवा भी करेंगे। आजकल कांग्रेस के शाही परिवार के शहजादे पूरे देश में बढ़ चढ़कर कह रहे हैं कि अब आपकी संपत्ति का एक्स-रे होगा। हमारी माताओं-बहनों के पास जो पवित्र स्त्रीधन होता है। कांग्रेस उसे जब्त करके अपनी वोट बैंक मजबूत करने के लिए उसे बांटने की सार्वजनिक घोषणा कर रही है। देश कह रहा है कि कांग्रेस की लूट- जिंदगी के साथ भी और जिंदगी के बाद भी।


बता दें कि राहुल गांधी ने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि नरेंद्र मोदी हार के डर से कांप रहे हैं, इसीलिए वो लगातार एक के बाद एक, झूठ बोल रहे हैं। वो जानते हैं कि हिंदुस्तान की जनता समझ गयी है कि नरेंद्र मोदी अरबपतियों के नेता हैं, गरीबों के नहीं, वो जानते हैं कि हिंदुस्तान की जनता संविधान की रक्षा के लिए खड़ी हो गयी है। वो जानते हैं कि इलेक्शन उनके हाथ से निकल गया है।