ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / politics / नस्लीय टिप्पणी कर विवादों में घिरे सैम पित्रोदा ने दिया इस्तीफा : कांग्रेस...

नस्लीय टिप्पणी कर विवादों में घिरे सैम पित्रोदा ने दिया इस्तीफा : कांग्रेस ने किया स्वीकार

08-May-2024 07:32 PM

By First Bihar

DESK : नस्लीय टिप्पणी कर विवादों में घिरे राहुल गांधी के करीबी सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने के कुछ ही देर बाद कांग्रेस ने सैम के इस्तीफे को मंजूर भी कर लिया है। कांग्रेस लीडर जयराम रमेश ने एक्स पर इसकी जानकारी दी है। 


दरअसल, बुधवार को सैम पित्रोदा का एक बयान सामने आया था। जिसमें उन्होंने पूर्वी भारतीयों को चाइनीज और दक्षिण भारतीय लोगों को अफ्रीकन जैसे दिखने की बात कही थी। जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सैम के नस्लीय टिप्पणी पर गहरी नाराजगी जताई।


सैम पित्रोदा का वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने उनके बयान से किनारा कर लिया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर बयान जारी करते हुए कहा कि सैम पित्रोदा ने एक पॉडकास्ट में भारत की विविधता को दर्शाने के लिए जो तुलना की है, वह अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस इन उपमाओं से खुद को पूरी तरह से अलग करती है।


कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एक्स पर लिखा कि “श्री सैम पित्रोदा ने अपनी मर्ज़ी से इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा देने का फ़ैसला किया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने उनका इस्तीफ़ा स्वीकार कर लिया है”