Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
01-Jun-2025 11:01 AM
By First Bihar
RahuI Gandhi Bihar visit: कांग्रेस नेता राहुल गांधी आगामी दिनों में बिहार के नालंदा जिले का दौरा करने वाले हैं। इस दौरे के दौरान वह एक विशेष कार्यक्रम में शिरकत करेंगे, जो पिछड़ा और अतिपिछड़ा समाज से संबंधित मुद्दों पर केंद्रित है। इस कार्यक्रम को लेकर राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
बीजेपी नेता दिलीप जायसवाल ने राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि जब वह पहली बार बिहार आए थे, तब उन्होंने अंग्रेजों की तरह समाज को बांटने का काम किया। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी अब अपनी डूबी हुई छवि को सुधारने की कोशिश कर रहे हैं। जायसवाल ने कहा, "बचपन से लेकर पचपन साल की उम्र तक वह एअर कंडीशन से बाहर नहीं निकले। जब चुनाव आता है, तभी वह बाहर निकलते हैं।
उन्होंने सवाल उठाया कि राहुल गांधी को अचानक बिहार आने की क्या जरूरत पड़ गई है। दिलीप जायसवाल ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 से अब तक करीब 50 बार बिहार का दौरा किया है, जबकि राहुल गांधी की उपस्थिति नगण्य रही है। उन्होंने कहा कि एक प्रधानमंत्री के पास इतना व्यस्त कार्यक्रम होने के बावजूद वह 50 बार बिहार आ सकते हैं, लेकिन राहुल गांधी को बिहार की जनता की कोई चिंता नहीं है।
जायसवाल ने आगे कहा कि राहुल गांधी के आने से कांग्रेस की हालत और भी खराब होने वाली है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी केवल दलित और अति पिछड़ा वर्ग की राजनीति कर रहे हैं, जबकि इस वर्ग के हितों की लड़ाई पहले से ही राजद जैसे दल लड़ रहे हैं। आगे कहा राहुल गांधी का यह एजेंडा बिहार में नहीं चलने वाला है। जनता सब समझ रही है।
राहुल गांधी के इस दौरे को लेकर कांग्रेस की ओर से कहा जा रहा है कि यह समाज के हाशिए पर खड़े वर्गों से संवाद स्थापित करने की एक पहल है। वहीं बीजेपी और उसके सहयोगी दल इसे केवल एक "चुनावी दिखावा" बता रहे हैं।