राबड़ी की अगुवाई में सदन में हंगामा, गैंगरेप और जल जमाव पर सरकार को घेरा
PATNA : बिहार विधान मंडल के मानसून सत्र में आज दोनों सदनों में जमकर हंगामा देखने को मिला.
https://www.youtube.com/watch?v=SN_YA8c9ixM
विधान परिषद में राबड़ी देवी की अगुवाई में बिहार
✍ Admin
शेयर
PATNA : बिहार विधान मंडल के मानसून सत्र में आज दोनों सदनों में जमकर हंगामा देखने को मिला.
https://www.youtube.com/watch?v=SN_YA8c9ixM
विधान परिषद में राबड़ी देवी की अगुवाई में बिहार में हो रहे गैंगरेप, बढ़ते क्राइम का ग्राफ और जल जमाव की समस्या को लेकर राजद ने जमकर प्रदर्शन किया. राबड़ी देवी ने सदन में कहा कि बिहार में अपराध लगातार बढ़ता ही जा रहा है. साथ ही राबड़ी की अगुवाई में सदन में जल जमाव को लेकर भी सरकार के रवैये पर सवाल उठाया गया.
जब से विधानमंडल का सत्र शुरू हुआ विपक्ष लगातार सरकार को अलग अलग मुद्दों पर घेर रही है. चमकी बुखार के बाद अब विपक्ष ने बिहार में बढ़ते अपराध और जलजमाव के मुद्दे पर सरकार को घेरना शुरू कर दिया है.
पटना से गणेश सम्राट की रिपोर्ट