ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / politics / राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार की मानव श्रृंखला को बताया नौटंकी, कहा- गरीबों...

राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार की मानव श्रृंखला को बताया नौटंकी, कहा- गरीबों का हक खा रहे हैं CM

18-Jan-2020 11:21 AM

PATNA: बिहार के सीएम नीतीश कुमार एक ओर मानव श्रृंखला बनाकर नया रिकॉर्ड कायम करने की तैयारी में हैं, वहीं दूसरी ओर विपक्ष लगातार मानव श्रृंखला को लेकर सीएम पर हमलावर है। पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मानव श्रृंखला को लेकर नीतीश कुमार को आड़े हाथों लिया अब बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने भी उनपर निशाना साधा है।


राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार के मानव श्रृंखला को नौटंकी करार दिया है। राबड़ी देवी ने कहा है कि इससे पहले भी करोड़ों रुपये खर्च करके नीतीश कुमार ने मानव श्रृंखला बनाई थी, उसका क्या हुआ? राबड़ी देवी ने कहा कि अब एक और श्रृंखला बनाकर नीतीश कुमार नौटंकी कर रहे हैं।


ट्वीट करके राबड़ी देवी ने लिखा है कि, CM नीतीश जी ने शराबबंदी पर श्रृंखला की थी हमने समर्थन भी किया था। लेकिन क्या उससे शराब बंद हुई? नहीं ना? बाल विवाह और दहेज पर भी करोड़ों खर्च कर मानव शृंखला बनाई? क्या हुआ? अब सीएम ने इनका ज़िक्र करना भी छोड़ दिया है। अब एक और श्रृंखला की नौटंकी? क्यों ग़रीबों का हक़ खा रहे हैं?