ब्रेकिंग न्यूज़

टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी पटना के दो बड़े नर्सिंग होम के मालिक से 10 लाख की मांगी रंगदारी, रकम नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल

Home / politics / राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार को बताया कुतर्कों का योद्धा, बोली- कमजोर इंसान...

राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार को बताया कुतर्कों का योद्धा, बोली- कमजोर इंसान होता है आग बबूला

28-Nov-2020 12:15 PM

PATNA: विधानसभा में कल तेजस्वी यादव पर सीएम नीतीश कुमार भड़क गए. बहुमत कुछ बोल गए, लेकिन इस बात को लेकर राबड़ी देवी आज भड़की हुई हैं. उन्होंने नीतीश कुमार को कुतर्कों का योद्धा बताया है. 

कमजोर इंसान गुस्से में होता है

राबड़ी देवी ने कहा कि ‘’जब इंसान कमजोर होता है तो ग़ुस्से से आग बबूला हो जाता है. ऐसी क्या बात है कि आजकल नीतीश कुमार जी अपना आपा खोकर संसदीय मर्यादा का त्याग कर नेता प्रतिपक्ष से तू-तड़ाक वाली आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग कर रहे है?’’

कुतर्कों का योद्धा

राबड़ी देवी ने कहा कि ‘’नीतीश कुमार कुतर्कों के योद्धा बन गए है. कह रहे तेजस्वी को उपमुख्यमंत्री बनाया. इनमें लोकलाज बची ही नहीं, बताइए सबसे बड़ी पार्टी और 80 विधायकों के नेता को उपमुख्यमंत्री बना नीतीश ने कौन सा अहसान कर दिया? शुक्रगुज़ार आपको लालू जी का होना चाहिए जो आपको राजनीतिक जीवनदान प्रदान किया.