घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद छपरा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 7 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख Bihar news: महावीर जयंती पर स्कूल में ‘जाम से जाम’… नालंदा में शराबबंदी की उड़ी धज्जियां, वीडियो से मचा हड़कंप बिहार में अंतिम यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, दोनों की मौत
18-Nov-2020 03:09 PM
PATNA: बिहार में लगातार हो रहे मर्डर पर पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला है. राबड़ी ने नीतीश कुमार को महाजगंलराज का महाराज तक बता दिया है.
कुर्सी से फुर्सत मिले तो सोचिए
राबड़ी देवी ने कहा कि ‘’महाजंगलराज के महाराजा जी देखिए, बिहार में कारोबारियों को कैसे मारा जा रहा है? नीतीश कुमार शर्म और आंखों में पानी बचा है तो सत्ता संरक्षित गुंडों को समझाओ. अब भी कह दिजीए जंगलराज है. कुर्सी से फुर्सत मिले तो इस व्यापारी के भी बच्चे है उनकी भी गिनती कर लेना.’’
आरजेडी ने भी बोला हमला
आरजेडी ने भी नीतीश सरकार पर हमला बोला है. कहा कि ‘’कौवे को जबर्दस्ती घालमेल से मंदिर के शीर्ष पर बिठा दिया जाए तो वह हंस नहीं बन जाता. वह कौवा ही रहेगा. नीतीश भले प्रपंची भाजपा संग मिलकर धूर्तता से CM बन गए हों पर वो जनता के CM नहीं हैं. भ्रष्ट प्रशासन के CM हैं. जनता ने उन्हें नकार दिया है, अब वो आजीवन नकारे हुए CM ही कहलाएंगे.’’
गोपालगंज में कारोबारी तो मुजफ्फरपुर में डॉक्टर की हत्या
कल मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने एक डॉक्टर की हत्या कर दी तो ज गोपालगंज के बैकुंठपुर के दिघवा दुबौली ब्लाक के पास 32 साल के कपड़ा कारोबारी संजीत कुमार गुप्ता की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई और शव को नाले में फेंक दिया. संजीत बैकुंठपुर के सिरसा निवासी शिवजी प्रसाद गुप्ता का पुत्र था. संजीत का बैकुंठपुर के दिघवा दुबौली में रेडीमेड कपडे का दुकान है. वह सोमवार की शाम को दुकान बंद कर अपने घर वापस लौट रहा था. लेकिन वह रास्ते से ही गायब हो गया और उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया. बिहार में लगातार हो रहे मर्डर पर ही राबड़ी ने नीतीश पर हमला बोला है.