खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
01-Jun-2020 04:09 PM
PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की तुकबंदी के बाद अब बारी पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की बारी है। अब राबड़ी ने सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सुशील मोदी पर निशाना साधा है।
राबड़ी देवी ने ट्वीट कर लिखा है कि पटना में रहकर जनता की पहुंच से ग़ायब नीतीश कुमार है। बेशर्मी से अफ़वाह फैलाने वाला विश्व प्रसिद्ध झूठा सुशील कुमार है। सपेरी सरकार की बदौलत क्वारंटीन सेंटर में सांपों की भरमार है। बिहार के तीन करोड़ गरीब मजदूर लाचार हैं। आपदा में राशन पहुंचाने के बजाय राशन का कालाबाजार है। अस्पताल में जहां स्वास्थ्य व्यवस्था ही बहुत-बहुत बीमार है। मजबूर गरीब पर लाठियों का अमानवीय अत्याचारी प्रहार है। नौकरी मांगने पर जिसके मंत्री करते नौजवानों का तिरस्कार हैं। रोजगार मांगने वालों पर नेता करते गालियों की बौछार हैं। बिहारियों को ही बिहार में ना आने देने वाली सरकार है। बिकी हुई अंतरात्मा वाले दिन दहाड़े लूटते जनाधार हैं। पन्द्रह साल से हर मोर्चे पर केवल हार, हार,हार है और हार है। जहां भूखे को निवाला नहीं और अरबों-खरबों का प्रचार है।और पन्द्रह साल के नीरस कुशासन का बखान करते नीरस सरकार के नीरस कुमार हैं।
लालू परिवार अब नीतीश कुमार के खिलाफ आक्रामक हो चला है। तेजस्वी यादव जहां जमीन पर सरकार को घेर रहे हैं तो सोशल मीडिया के जरिए लालू यादव और राबड़ी देवी लगातार निशाना साध रहे हैं। राबड़ी से पहले लालू यादव ने कविता के माध्यम से नीतीश राज की व्याख्या करते हुए इसे उखाड़ फेंकने का आह्वान कर दिया। लालू यादव भी कोरोना संकट के लॉकडाउन के बीच हो रहे आनलॉकिंग पीरियड के दौरान सुस्त पड़े पॉलिटिक्स में जान फूंकने की कोशिश में जुट गये हैं। बिहार के चुनावी साल में कोरोना संकट के बीच लालू यादव ने एक बार फिर चुनाव के मैदान में नीतीश कुमार से दो-दो हाथ करने का एलान कर दिया है।
लालू यादव के नीतीश राज को छल-बल से लेकर विश्वासघाती दुशासन राज की संज्ञा तक दे डाली है। उन्होनें नीतीश शासन को निष्फल, विफल, अमंगल और बंडल तक बता डाला है। लालू यादव ने बिहार की जनता से अपील की है कि अब इस सरकार को उखाड़ फेंकने और एक बाऱ फिर गरीब-गुरबों का राज लाने के लिए आप सब तैयार हो जाइए।