ब्रेकिंग न्यूज़

वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला

Home / politics / राजनीति छोड़ना चाहते हैं नितिन गडकरी, जानिए वजह

राजनीति छोड़ना चाहते हैं नितिन गडकरी, जानिए वजह

24-Jul-2022 03:13 PM

DESK: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी हमेशा स्पष्ट बयान के लिए जाने जाते हैं। राजनीतिक मुद्दों पर हमेशा बेबाक राय रखते हैं। आज यानी रविवार को एक निजी कार्यक्रम के दौरान भी गडकरी ने कुछ ऐसे ही बयान दिए हैं। केंद्रीय मंत्री ने एक निजी कार्यक्रम के दौरान कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि मैं कब राजनीति छोड़ दू और कब नहीं। आगे उन्होंने कहा, जीवन में राजनीति के अलावे भी कुछ चीज़े होती हैं जो करने लायक है। नितिन गडकरी ने कहा कि हमें ये समझना चाहिए की राजनीति क्या है, अगर बारीकी से देखे तो राजनीति समाज के लिए है, समाज का विकास करने के लिए है। लेकिन आज के समय में राजनीति सिर्फ सत्ता के लिए होकर रह गई है



नितिन गडकरी ने राजनीतिक लालसा के ऊपर कहा कि जो मुख्यमंत्री बनते हैं वो परेशान रहते हैं कि पता नहीं कब हटा दिए जायेंगे। लोग आज कल काफी दुखी हैं, विधायक दुखी रहते हैं कि मंत्री महि बने मंत्री दुखी होते हैं कि अच्छा विभाग नहीं मिला अच्छे विभाग वाले दुखी हैं कि मुख्यमंत्री नहीं बने और मुख्यमंत्री दुखी हैं कि पता नहीं कब उन्हें हटना पद जाये। नितिन गडकरी का यह बयान राजनीतिक मुद्दा बना हुआ है। इस बयान पर तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। 



ऐसे बात करें तो नितिन गडकरी की तो अपने साफगोई बयान केर लिए जाने जाते हैं। इस बयान को भी लोग नितिन गडकरी का राजनीतिक मामलों से जोड़ देख रहे हैं। दरअसल नितिन गडकरी एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। जहा उन्होंने ये बयान दिया है।