बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार
07-Feb-2026 01:44 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बाद अब उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी बिहार की एनडीए सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि है बीजेपी और उसके सहयोगी अन्याय और अत्याचार के साथ खड़े हैं।
दरअसल, एक पुराने मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने शुक्रवार की देर रात पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को पटना से गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के बाद पप्पू यादव की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें आईजीआईएमएस में भर्ती कराया गया। इसके बाद उन्हें पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। इस मामले को लेकर कांग्रेस हमलावर हो गई है और सरकार पर साजिश के तहत पप्पू यादव को गिरफ्तार कराने के आरोप लगा रही है।
राहुल गांधी के बाद अब प्रियंका गांधी ने भी इस मामले को लेकर पप्पू यादव के समर्थन में उतर आईं हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा, “पटना के हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा के साथ रेप और हत्या का मामला झकझोर देने वाला है। यह केस सामने आने के बाद सरकार का रवैया उससे भी ज्यादा खौफनाक है। FIR दर्ज होने से लेकर जांच और कार्रवाई तक - सबकुछ संदिग्ध बना दिया गया है। यह सब किसे बचाने के लिए किया जा रहा है?
हाथरस, उन्नाव से लेकर अंकिता भंडारी और पटना तक- जहां भी महिलाओं के साथ अत्याचार होता है, भाजपा की सरकारें पीड़िता को न्याय दिलाने की जगह आरोपियों के साथ खड़ी हो जाती हैं। इस केस में आवाज उठा रहे सांसद पप्पू यादव जी की गिरफ्तारी इसी असंवेदनशील रवैये की एक और कड़ी है। भाजपा और उनके सहयोगियों का एजेंडा स्पष्ट है- वे अन्याय और अत्याचार के साथ खड़े हैं”।