Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
20-Jun-2025 08:33 PM
By FIRST BIHAR
Ara: युवा छात्र संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारी समिति की बैठक शुक्रवार को रेडक्रॉस के हॉल में संपन्न हुई. बैठक में जिले भर से विभिन्न प्रखण्ड अध्यक्ष और छात्र युवा नेता शामिल हुए.
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अजीत यादव प्रभारी युवा राजद, विशिष्ट अतिथियों में पूर्व विधायक भाई दिनेश, रामबाबू सिंह, मनोज सिंह, सीपी चक्रवर्ती प्रदेश महासचिव राजद, नंद जी राय जिलाध्यक्ष झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ शैलेन्द्र राम, अजीत कुमार, सोनू राय कोषाध्यक्ष युवा राजद,विनोद चंद्रवंशी, जिलाध्यक्ष अति पिछड़ा प्रकोष्ठ, मनोज राय जिला उपाध्यक्ष झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ, पप्पू राज, सोहेल खान आपदा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष, धनंजय यादव जिला परिषद, रघुपति यादव आपदा प्रदेश प्रवक्ता राजगौरव वैश्व उर्फ टाइगर, पप्पू गोप एवं राम तपस्या राय जिला कोषाध्यक्ष झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया.
कार्यक्रम का संचालन रजनीश यादव ने किया. कार्यक्रम में सभा को संबोधित करते हुए शैलेन्द्र राम ने आगामी 26 जून को होने वाले युवा छात्र संवाद कार्यक्रम के लिए राजद के युवा साथियों से आग्रह किया कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में बापू सभागार पहुंचे. उन्होंने कहा कि भोजपुर से 5000 युवाओं को ले जाने का टारगेट है. अब देखना यह होगा कि आप सभी के सहयोग से यह संख्या और कितना बढ़ती है. प्रखण्ड से आए सभी नेताओं ने उपस्थित युवाओं को जागृत करते हुए कहा कि 26 जून को आप सभी पटना चलने की तैयारी कीजिए.
राजद के युवा नेता रामबाबू सिंह ने उपस्थित युवाओं और राजद कार्यकर्ताओं के बीच ऐलान किया कि आगामी 26 जून को बापू सभागार में होने वाले कार्यक्रम के लिए आप सभी केवल जाने के लिए तैयार होइए हर बूथ लेबल तक संसाधन मैं उपलब्ध कराउंगा. उन्होंने अपने अभिभाषण में यह भी कहा कि वर्तमान के निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए सबको साथ होना जरूरी है. उन्होंने यह भी कहा कि टिकट किसी को भी मिले लेकिन क्षेत्र के लोगों के लिए संसाधन उपलब्ध कराना होगा तो राजद के एक सिपाही की तरह उपलब्ध कराउंगा. वरिष्ठ राजद नेता महेश यादव ने कहा कि किसी संगठन के लिए अनुशासन एक महत्वपूर्ण पहलू है इसलिए आप सभी कार्य करते हुए अनुशासन का जरूर ध्यान रखें.
प्रदेश महासचिव सह भोजपुर प्रभारी अजीत यादव ने अपने संबोधन में कहा कि "अबकी बार तेजस्वी सरकार" नारे का संकल्प लेना है और समाज के अंतिम पायदान तक के लोगों से संपर्क कर उन्हें कार्यक्रम में लाना है. संख्या इतनी हो कि पटना से हुंकार हो जाए कि तेजस्वी यादव को बिहार का मुख्यमंत्री बनाना है.
पूर्व विधायक भाई दिनेश ने लालबाबू सिंह और रघुपति यादव को उनके क्षेत्र में काम करने धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि 20 वर्ष से जो बिहार की बदहाली है उसे ठीक करना चाहते है क्योंकि न तो यहां कोई रोजगार का अवसर है न ही कोई फैक्टरी वो उद्योग. सरकार भ्रष्ट तंत्रों का जाल बना चुकी है. थाने से लेकर ब्लॉक तक, हर जगह भ्रष्टाचार का आलम यह है कि बिना पैसे का काम नहीं हो रहा है इसलिए अब तेजस्वी यादव को 2025 में मुख्यमंत्री बनाने के बाद ही बिहार की बिगड़ी स्थिति को फिर से काबू किया जा सकता है. धन्यवाद ज्ञापन अनूप कुमार ने किया. इस मौके पर राजद के युवा और वरिष्ठ नेताओं के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ थी.