बिहार में बनेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी, ग्लोबल मॉडल पर होगा निर्माण; DPR तैयार बिहार में बनेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी, ग्लोबल मॉडल पर होगा निर्माण; DPR तैयार चाय-नाश्ते की बचत से बनाइए सोने का खजाना… ‘डिजिटल गोल्ड’ का ऐसा मैजिक, जानकर रह जाएंगे हैरान! Bihar Ias Training: 19 जिलों के DM समेत 38 IAS अफसर जा रहे ट्रेनिंग में..25 दिनों के लिए नए अधिकारियों को मिलेगा प्रभार, पूरी लिस्ट देखें.... पूर्णिया में जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल के नए सत्र का भव्य शुभारंभ, कार्यक्रम में शिक्षक और बच्चे हुए शामिल पूर्णिया में जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल के नए सत्र का भव्य शुभारंभ, कार्यक्रम में शिक्षक और बच्चे हुए शामिल बिहार में यह कैसी शराबबंदी है? तरबूज-फाइल और नमक में छिपाकर लाई जा रही थी शराब, पुलिस ने दबोचा गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहार गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहार IIT बाबा का नया अवतार… गुपचुप शादी के बाद पत्नी संग किया बड़ा खुलासा, अब मिलकर करेंगे ये खास काम!
16-Aug-2020 04:01 PM
PATNA: कांग्रेस एमएलसी प्रेमचंद्र मिश्रा ने कोरोना को लेकर नीतीश सरकार पर हमला बोला है. मिश्रा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में नए प्रधान सचिव के आते ही खेल शुरू हो गया है. चुनाव कराने के लिए मरीजों की संख्या छिपायी जा रही है.
मिश्रा ने कहा कि बिहार सरकार कोरोना जांच में घपला कर रही है. स्वास्थ विभाग के प्रधान सचिव के बदलते ही कौन सा जादू हो गया है कि अचानक कोरोना मरीजों की टेस्टिंग बढ़ गई है. जब कोरोना टेस्टिंग अधिक हो गई है तो फिर कोरोना के मिल रहे नए मरीजों की संख्या क्यों फिक्स कर दी गई है. चुनाव आयोग से हालात छुपाने की कोशिश हो रही है.
अपने स्वार्थ के लिए चुनाव चाहते हैं नीतीश
मिश्रा ने कहा कि नीतीश कुमार को विधानसभा चुनाव में हार का डर सता रहा है. यही कारण है कि वह हर हाल में विधानसभा का चुनाव कराना चाहते हैं. लेकिन कांग्रेस लोगों की जान को खतरे में डाल चुनाव नहीं होने देगी.हमारी पार्टी का भी साफ स्टैंड है. जनता के सुरक्षा के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए. कोरोना काल में चुनाव नहीं हो. मिश्रा ने एनडीए में विवाद में पर कहा कि एनडीए में बिखराव हमारे लिए सुनहरा अवसर बन सकता है.