Bihar Politics: बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के ऊपर दिए गए एक बयान पर बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर ने तीखा हमला बोला। उन्होंने गिरिराज सिंह को चेतावनी दी है कि वे अपनी हद में रहकर ही मुंह खोलें, अगर अनाप-शनाप बयानबाजी की तो जिस तरह से उनकी पार्टी के एक मंत्री का काला चिट्ठा खोला था उसी तरह उनकी भी जन्म कुंडली खोल देंगे।
बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर ने गिरिराज सिंह पर पलटवार करते हुए कहा कि बहुत दिनों से गिरिराज सिंह की बातों को हम सुन रहे हैं। मीडिया के माध्यम से उनको बता दे रहे हैं कि वे अनाप-शनाप बयानबाजी करना बंद करें, नहीं तो जैसे दूसरे बीजेपी नेता की जन्म कुंडली खोली गई थी उसी तरह से आपके बारे में भी बोला जाएगा और कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं रहिएगा।
उन्होंने कहा कि बेगूसराय में कुशवाहा समाज का वोट लेने के चक्कर में आजकल सम्राट चौधरी के पक्ष में बोलने की कोशिश कर रहे हैं भाई साहब। इस तरह की गंदी राजनीति को समाज समझता है। अनर्गल प्रलाप वह हमेशा से करते रहे हैं और लोग उनको इग्नोर करते हैं लेकिन जब जरुरत से ज्यादा बोलेंगे तो उनकी पूरी जन्म कुंडली बजाप्ता जनता के सामने रखी जाएगी।
पीके ने कहा कि गिरिराज सिंह झटका मीट, हिन्दू मुसलमान, टीका और टिक्की का बात करते हैं तो वही सब करें तो अच्छा है। किसी भी गंभीर मसले पर गिरिराज सिंह का बोलना मेरी समझ से उचित नहीं है। बेगूसराय की लड़की को होटल से जबरदस्ती खींच लिया गया तो गिरिराज सिंह का मुंह नहीं खुला। पटना में नीट की छात्रा से रेप और हत्या हुई लेकिन आजतक उनका मुंह नहीं खुला।
उन्होंने कहा कि गिरिराज सिंह सोंच रहे हैं कि सम्राट चौधरी के पक्ष में कोई नहीं खड़ा है तो उनके पक्ष में बोलकर बेगूसराय में कुशवाहा वोट हमको मिल जाएगा, यही सोंचकर वे अनाप-शनाप बोल रहे हैं। अगले कुछ दिन में जनता को यह साफ दिख जाएगी। जाति और धर्म की राजनीति करने वाले लोग कुछ बोलने की स्थिति में नहीं हैं। टेक्सटाइल मीनिस्टर हैं लेकिन बिहार में एक रूपया का कोई फैक्ट्री लगाए हों तो बोलें। उनकी उम्र भी हो गई है, नीतीश कुमार के बाद अब उनका रिटायरमेंट का समय आ रहा है।
रिपोर्ट- नीतीश कुमार, पटना