बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
12-Apr-2025 08:51 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Prashant Kishor: बिहार में सियासी जमीन तलाश रहे प्रशांत किशोर को एक बार फिर से फजीहत का सामना करना पड़ा है। प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने 11 अप्रैल को पटना के गांधी मैदान में बदलाव रैली का आयोजन किया था। दावा किया गया था कि रैली में लाखों की संख्या में लोग पहुंचेंगे हालांकि सारे दावे हवा हवाई साबित हो गए।
पटना के गांधी मैदान में जनसुराज की रैली में चोर गिरोह भी पूरी तरह से एक्टिव था। जनसुराज कार्यकर्ताओं के गले से सोने की चेन और जेब से मोबाइल पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। जिसे लेकर पुलिस के पास शिकायत दर्ज करायी गयी है। जनसुराज की इस रैली में पटना समेत अलग-अलग जिलों से जनसुराज के समर्थक और कार्यकर्ता पहुंचे थे। जनसुराज की रैली में चोरों का गिरोह भी इस भीड़ में शामिल था। जनसुराज के कई कार्यकर्ताओं पर उन्होंने हाथ साफ कर लिए। प्रशांत किशोर के मंच के करीब ही पूर्व प्रखंड प्रमुख की चेन चोरी कर ली गयी। मोबाइल फोन भी इस रैली में गायब हुए।
रैली में शामिल होने पूर्वी चंपारण के तुरकौलिया की पूर्व प्रखंड प्रमुख कुसुम देवी भी पहुंची थी। कुसुम देवी के गले से सोने की चेन ही चोरों ने गायब कर दी। उन्होंने बताया कि वो जब गांधी मैदान में जनसुराज पार्टी के कार्यक्रम के स्टेज के करीब पहुंचीं तो किसी ने उनके गले से चेन की चोरी कर ली। जिसे लेकर उन्होंने गांधी मैदान थाने में शिकायत दर्ज करायी है।