PATNA: बांकीपुर के विधायक और जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने पटना के लोदीपुर स्थित विद्यापति भवन में सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज की प्रत्याशी डॉ. दिव्या ज्योति के पक्ष में वोट मांगा। इस दौरान उन्होंने जेडीयू प्रत्याशी नीरज कुमार के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि ज्यादा बोलेंगे तो उनका सब राज खोल देंगे कि उन्होंने अपनी पार्टी के खिलाफ क्या-क्या काम किया है? उन्होंने अपने ही पार्टी के नेताओं के खिलाफ हमें जानकारी उपलब्ध कराई। 


इस दौरान मीडिया ने बताया कि जेडीयू से एमएलसी प्रत्याशी नीरज कुमार यह कह रहे हैं कि बुखार छुड़ा देंगे। यह बात सुनते ही प्रशांत किशोर हत्थे से उखड़ गये। कहने लगे कि हमको बुखार लगेगा तब हम पारासिटामोल खा लेंगे। नीरज कुमार कोई डॉक्टर नहीं है, कुछ दिन बाद वो बेरोजगार होने वाले हैं। इससे ज्यादा बोलेंगे तो उनका सब राज खोल देंगे कि उन्होंने पार्टी के खिलाफ क्या-क्या काम किया है?


प्रशांत किशोर ने मीडिया से कहा कि आपको आज हम एक ब्रेकिंग न्यूज दे रहे हैं, नीरज कुमार जो खुद को जेडीयू का बफादार कार्यकर्ता बताते हैं, यदि आगे से एक भी बयान मेरे खिलाफ दिया तो उनका पोल खोल देंगे कि उन्होंने जेडीयू के किन-किन नेताओं के खिलाफ हमें जानकारी दिये है, वो सारा कुछ पब्लिक में हम जारी कर देंगे। 


दिल्ली में प्रदर्शन को लेकर क्या बोले PK?

दिल्ली में हुए प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि कई लोग यह देख रहे हैं कि प्रदर्शन में कितने लोग शामिल हुए, लेकिन सरकार को इसे रोकने के लिए 40 हजार पैरामिलिट्री जवानों को तैनात करना पड़ा। उनके मुताबिक, यह तैनाती बताती है कि जनता का प्रदर्शन कितना ताकतवर था।


NDA की समन्वय बैठक पर भी साधा निशाना

NDA की समन्वय बैठक को लेकर भी प्रशांत किशोर ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि जिस तरह बांकीपुर में 480 नेताओं की बैठक से उनकी घबराहट दिखाई दी थी, उसी तरह MLC चुनाव को लेकर भी घबराहट है।PK ने कहा कि NDA चाहे विधानमंडल की बैठक बुलाए या विधान परिषद की, बिहार के पढ़े-लिखे शिक्षक और स्नातक मतदाता सातवीं पास मुख्यमंत्री के उम्मीदवारों को हराने का मन बना चुके हैं।


वही जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर (PK) ने जेडीयू नेता नीरज कुमार के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि नीरज कुमार अब बेरोजगार होने वाले हैं और वह डॉक्टर तो हो नहीं सकते। PK ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर नीरज कुमार ने आगे कोई बयान दिया, तो वह पिछले एक से डेढ़ साल के दौरान जेडीयू के खिलाफ किन-किन नेताओं ने क्या जानकारी दी और क्या पेपर लीक किया, इससे जुड़ी बातें जनता के सामने सार्वजनिक कर देंगे।