ब्रेकिंग न्यूज़

Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव Bihar News : बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज! इस दिन से बदलेंगी दरें, 125 यूनिट फ्री रहेगा या बढ़ेगा झटका? Bihar crime news : पटना में बालू माफियाओं का आतंक: पुलिस पर हमला, जवाब में चली गोली;4 ट्रैक्टर जब्त

Home / politics / Bihar Election 2025: प्रशांत किशोर ने मुजफ्फरपुर में किया भव्य रोड शो, पार्टी...

Bihar Election 2025: प्रशांत किशोर ने मुजफ्फरपुर में किया भव्य रोड शो, पार्टी के उम्मीदवारों के लिए मांगा समर्थन

Bihar Election 2025: मुजफ्फरपुर में प्रशांत किशोर ने जन सुराज के लिए भव्य रोड शो किया. इस दौरान उन्होंने पार्टी के उम्मीदवारों के लिए जनता का समर्थन मांगा.

31-Oct-2025 06:28 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Election 2025: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में आज मुजफ्फरपुर में जनसंपर्क कर रहे हैं। उन्होंने मीनापुर, कांटी, पारू और बरूराज विधानसभाओं में भव्य रोड शो कर जन सुराज के स्थानीय प्रत्याशियों के लिए समर्थन मांगा। 


प्रशांत किशोर का क़ाफिला के साथ भव्य रोड शो बोचहां विधानसभा अंतर्गत मेडिकल फ्लाइओवर से शुरू हुआ और मीनापुर के झपहा, गंज बाजार, हरपुर चौक होते कांटी बाजार पहुंचा। कांटी से आगे बरूराज विधानसभा के रसूलपुर होते हुए पारू के सरैया बाजार तक गया। 


इस बीच प्रशांत किशोर ने गंज बाजार, रसूलपुर समेत कई जगह स्थानीय लोगों से जनसंवाद किया। रसूलपुर में उन्होंने कहा कि मोदी जी वोट बरूराज के लोगों से, मुजफ्फरपुर की जनता से लेते हैं और फैक्ट्री गुजरात में लगाते हैं। हमारे बच्चे अभी बहुत मुश्किल से छठ पर्व में वापस घर आए हैं। अगर आपने उनके लिए वोट नहीं दिया तो वे फिर से पीठ पर बोरा रखकर वापस मजदूरी करने जाने के लिए मजबूर होंगे और अगले पांच साल तक यह स्थिति नहीं सुधरेगी।


उन्होंने आगे कहा कि नीतीश की सरकार 5 साल से जनता को लूट रही थी और अब महिलाओं को 10-10 हजार रूपये दे रही है। आज आपके पास मौका है और विकल्प है। आज अगर आपने समझदारी नहीं दिखाई तो अगले पांच साल फिर यह लोग आपको लूटते रहेंगे। इस बार नाली-गली के लिए नहीं, हिंदू-मुसलमान के लिए, अपने बच्चों की अच्छी शिक्षा और रोजगार के लिए वोट दीजिए।


इस रोड शो के दौरान जन सुराज के सभी स्थानीय उम्मीदवार मीनापुर के तेज नारायण सहनी, कांटी के सुदर्शन मिश्रा, बरूराज के हरिलाल खड़िया और पारू की रंजना कुमारी मौजूद रहीं। जगह-जगह पर प्रशांत किशोर और उम्मीदवारों का फूल-मालाओं और ढोल-बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया। जन सुराज कार्यकर्ताओं ने जेसीबी से काफिले पर पुष्पवर्षा भी की।


news image


news image


news image