ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

Bihar Politics: ‘कांग्रेस नेता को सिर्फ चुनाव में आती है बिहार की याद’ राहुल गांधी पर प्रशांत किशोर का अटैक

Bihar Politics: राहुल गांधी के बिहार दौरे पर प्रशांत किशोर ने बड़ा हमला बोला है. पीके ने कहा है कि राहुल गांधी को सिर्फ चुनाव के समय बिहार की याद आती है. जब वह बिहार की सत्ता में होते हैं तो उन्हें बिहार में अपराध नहीं दिखता है.

06-Jun-2025 06:45 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने शुक्रवार को 'बिहार बदलाव यात्रा' के तहत सारण के परसा और सोनपुर में जनसभा की। परसा में जनसभा को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने राहुल गांधी के बिहार दौरे पर जमकर हमला बोला और कहा कि राहुल गांधी को बिहार सिर्फ चुनाव के वक्त ही क्यों याद आता है। राहुल गांधी और नरेंद्र मोदी सिर्फ चुनाव के वक्त ही बिहार आते हैं, जैसे ही चुनाव खत्म हो जाते हैं, उनका बिहार आने का सिलसिला भी समाप्त हो जाता है। 


उन्होंने कहा कि राहुल गांधी यहां आकर बिहार की समस्याओं की बात करते हैं लेकिन क्या वो कभी बिहार के किसी गांव में एक रात भी रुके हैं। आज वो बिहार आकर कानून व्यवस्था की बात कर रहे हैं तो मैं उन्हें याद दिलाना चाहूंगा कि जब वो दिल्ली में कांग्रेस के युवराज थे, तब बिहार में लालू प्रसाद का जंगलराज था, तब उन्हें बिहार में अपराध नहीं दिखता था। कुछ समय पहले महागठबंधन की सरकार थी जिसमें उनकी पार्टी भी हिस्सा थी, तब उन्हें बिहार में अपराध नहीं दिखा। 


प्रशांत किशोर ने कहा कि राहुल गांधी को बिहार की समस्याएं सिर्फ विपक्ष में रहने पर ही क्यों दिखती हैं और सत्ता में आते ही वो सब कुछ भूल जाते हैं। इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी को याद दिलाया कि जब उनके पिता राजीव गांधी देश के प्रधानमंत्री थे, तब उन्होंने 1989 में पटना के गांधी मैदान से बिहार के विकास के लिए 50 हजार करोड़ रुपये देने की घोषणा की थी लेकिन बिहार को एक रुपया भी नहीं मिला।