ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट

Home / politics / Bihar Politics: ‘राहुल और चुनाव आयोग की लड़ाई से बिहार के युवाओं को...

Bihar Politics: ‘राहुल और चुनाव आयोग की लड़ाई से बिहार के युवाओं को मतलब नहीं’ कांग्रेस की यात्रा पर प्रशांत किशोर का हमला

Bihar Politics: प्रशांत किशोर ने राहुल गांधी की मतदाता अधिकार यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार के युवाओं को चुनाव आयोग और राहुल की लड़ाई से कोई मतलब नहीं है। जनता को रोजगार, शिक्षा और पलायन जैसे मुद्दों पर जवाब चाहिए।

19-Aug-2025 04:36 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर अपनी बिहार बदलाव यात्रा के क्रम में आज मधेपुरा के मुरलीगंज में बिहार बदलाव जनसभा करने पहुंचे। परवा नवटोल हाई स्कूल मैदान में जनसभा को संबोधित करने के बाद उन्होंने पत्रकारों से भी बात की। 


प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार की जनता को अब जन सुराज के तौर पर नया विकल्प मिल गया है। 30 साल तक लालू के डर से भाजपा-नीतीश और भाजपा के डर से लालू को वोट देने की मजबूरी से आगे निकलने का रास्ता लोगों को दिख गया है। लोग अब जनता का राज चाहते हैं। बच्चों के लिए पढ़ाई और रोजगार चाहते हैं। 


प्रशांत किशोर ने लालू यादव के अपने पुराने रंग में आने के सवाल पर तंज करते हुए कहा कि बिहार की जनता ने उनका सभी तरह का रंग देख लिया है। लालू यादव पहले दलितों के नेता थे, जनता ने वो देखा। वो पिछड़ों के नेता रहे, जनता ने वो भी देखा। फिर लालू यादवों के नेता बन गए, जनता ने वो भी देखा। अब वो सिर्फ अपने परिवार के और राजद के नेता रह गए हैं। उन्होंने कहा कि जनता पर अब लालूजी का कोई रंग नहीं चलनेवाला है। जनता अब सिर्फ चाहती है कि उन्हें शिक्षा मिले, रोजगार मिले और बिहार से पलायन बंद हो।


प्रशांत किशोर ने आगे कांग्रेस नेता राहुल गांधी की बिहार में जारी यात्रा को लेकर फिर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और चुनाव आयोग की लड़ाई से बिहार के युवाओं को कोई लेना-देना नहीं है। राहुल गांधी बिहार के बारे में नहीं बोलते हैं। वो यह नहीं बोलते हैं कि बिहार में फैक्ट्री कब लगेगी, युवाओं को रोजगार कब मिलेगा और पलायन कब रुकेगा। राहुल गांधी को बिहार में इन मुद्दों पर जवाब देना चाहिए।