DELHI: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी दिल्ली से आ रही है। धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अब नये केन्द्रीय शिक्षा मंत्री के नाम का ऐलान किया गया है। प्रह्लाद जोशी नए शिक्षा मंत्री बनाये गये हैं। 



शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद जोशी को सौंपी गई है। प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें उनके मौजूदा मंत्रालय के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपने का आदेश जारी किया।


वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया। इसके अलावे, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सलाह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने निर्देश दिया कि कैबिनेट मंत्री प्रल्हाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार भी दिया जाए।