Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर
16-Sep-2023 12:58 PM
By First Bihar
DESK: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता लगातार बढ़ती ही जा रही है। देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में पीएम मोदी का जलवा बरकरार है। मॉर्निंग कंसल्ट के ग्लोबल लीडर अप्रूवल सर्वे में दुनियाभर के नेताओं को पछाड़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 फीसदी के साथ टॉप पर हैं। लिस्ट में दूसरे स्थान पर स्विट्जरलैंड के प्रेसिडेंट एलेन बर्सेट हैं जो पीएम मोदी से 12 फीसदी नीचे हैं। इस लिस्ट में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन 7वें स्थान पर हैं, उन्हें 40% रेटिंग मिली है।
दरअसल, मॉर्निंग कंसल्ट एक पॉलिटिकल इंटेलिजेंस रिसर्च फर्म है जिसने दुनियाभर के 22 नेताओं पर सर्वे किया है। 6 से 12 सितंबर 2023 के बीच कलेक्ट डाटा में पीएम नरेंद्र मोदी की डिसएप्रूवल रेटिंग दुनिया में सबसे कम सिर्फ 18% है। रेटिंग में पीएम मोदी को दुनिया के 76 फीसदी ने बेहतरीन राजनीतिज्ञ के तौर पर अप्रूवल किया गया है। टॉप 10 लीडर्स में कनाडा के जस्टिन टुडू की डिसएप्रूवल रेटिंग सबसे अधिक 58 फीसदी है।
बता दें कि इस तरह के सर्वे में पीएम मोदी पिछले कुछ सालों से लगातार टॉप पर बने हुए हैं। इसी साल वॉशिंगटन की ऑनलाइन सर्वे और रिसर्च करने वाली कंपनी मॉर्निंग कंसल्ट पॉलिटिकल इंटेलिजेंस ने अप्रैल महीने में रेटिंग जारी की थी। अप्रूवल रेटिंग 22 से 28 मार्च 2023 के डेटा पर आधारित थी। इस रेटिंग में भी पीएम मोदी दुनियाभर के 22 शीर्ष नेताओं को पछाड़ कर 76 फीसदी के साथ दुनिया के सबसे पसंदीदा नेता बने थे।