हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
17-Sep-2022 08:04 AM
DELHI : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 72 वां जन्मदिन मना रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर आज कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. भारतीय जनता पार्टी पीएम मोदी का जन्मदिन सेवा पकवाड़ा के तौर पर आयोजित कर रही है. आज से लेकर 2 अक्टूबर तक बीजेपी प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न मनाएगी. इस दौरान भारतीय जनता पार्टी की तरफ से ब्लड डोनेशन कैंप लगाया जाएगा.
अपने जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्य प्रदेश के दौरे पर होंगे. पीएम मोदी मध्य प्रदेश के अंदर कई कार्यक्रमों में शिरकत करने वाले हैं. श्योपुर जिले के कराहल में वह स्व सहायता समूह के एक सम्मेलन में शामिल होंगे और यहां उनका संबोधन भी होगा. अपने जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वन्य प्रेमियों को खास तोहफा देने जा रहे हैं. मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में पीएम मोदी आज 70 साल के अंतराल के बाद चीते छोड़ेंगे या चीते खास तौर पर ने मीडिया से मंगाए गए हैं.
प्रधानमंत्री मोदी आज सुबह 9:40 पर ग्वालियर पहुंचेंगे. इसके बाद वह कूनो राष्ट्रीय उद्यान के लिए रवाना हो जाएंगे. 10:30 बजे वह उस जगह पहुंचेंगे, जहां नामीबिया से लाए गए चीतों को पर रखा गया है. प्रधानमंत्री लीवर खींचकर इन चीजों को रिलीज करेंगे. इसके बाद दोपहर 12:00 बजे उनके कराहल स्टेडियम पहुंचने का कार्यक्रम है. यहां तकरीबन 12:40 बजे उनका संबोधन होगा.