ब्रेकिंग न्यूज़

Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव Bihar News : बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज! इस दिन से बदलेंगी दरें, 125 यूनिट फ्री रहेगा या बढ़ेगा झटका? Bihar crime news : पटना में बालू माफियाओं का आतंक: पुलिस पर हमला, जवाब में चली गोली;4 ट्रैक्टर जब्त

Home / politics / PM Narendra Modi: ‘छठ पूजा के गीतों को देशभर में पहुंचाएंगे पीएम मोदी’...

PM Narendra Modi: ‘छठ पूजा के गीतों को देशभर में पहुंचाएंगे पीएम मोदी’ बिहार दौरे के बीच किया इमोशनल पोस्ट

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज समस्तीपुर और बेगूसराय में चुनावी रैलियों की शुरुआत की। कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि देने के साथ उन्होंने छठ पूजा पर भावनात्मक पोस्ट साझा किया और देशवासियों से छठ गीत साझा करने की अपील की।

24-Oct-2025 11:41 AM

By FIRST BIHAR

PM Narendra Modi: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राज्य दौरा आज से शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री की धुआंधार रैलियों का शेड्यूल तय हो चुका है, जिसकी शुरुआत वे पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर की धरती से आज कर रहे हैं।


इस बार चुनावी माहौल के बीच आस्था का महापर्व छठ पूजा पूरे बिहार में उमंग और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। इसी अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक भावनात्मक पोस्ट साझा किया है।


उन्होंने लिखा, “प्रकृति और संस्कृति को समर्पित महापर्व छठ आने वाला है। बिहार सहित देशभर में श्रद्धालु पूरे भक्ति-भाव से इसकी तैयारियों में जुट चुके हैं। छठी मइया के गीत इस पावन अवसर की भव्यता और दिव्यता को और बढ़ाने वाले होते हैं। आपसे आग्रह है कि आप भी छठ पूजा से जुड़े गीत मेरे साथ शेयर करें। मैं अगले कुछ दिनों तक इन्हें सभी देशवासियों के साथ साझा करूंगा।”


प्रधानमंत्री मोदी छठ महाव्रत को लेकर हमेशा संवेदनशील रहे हैं। इस वर्ष बिहार, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के लिए सैकड़ों पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं, ताकि लोग अपने घरों में छठ मनाने पहुंच सकें। इसके अलावा कई राज्यों से एसी बसों का परिचालन भी जारी है।


आज प्रधानमंत्री मोदी बिहार के समस्तीपुर और बेगूसराय जिलों में दो चुनावी सभाएं कर रहे हैं। समस्तीपुर के कर्पूरी ग्राम में उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके परिजनों से मुलाकात की। 


इससे पहले उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि “आज समस्तीपुर में मुझे श्रद्धांजलि अर्पित करने का सौभाग्य प्राप्त होगा। दोपहर करीब 12:15 बजे कर्पूरी जी के परिवारजनों से संवाद का अवसर मिलेगा। इसके बाद दोपहर 2 बजे बेगूसराय की जनसभा में अपने भाई-बहनों का आशीर्वाद प्राप्त करूंगा।”


प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार की जनता का जोश और उत्साह इस बात का संकेत है कि आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा-एनडीए को प्रचंड जीत मिलने जा रही है।