मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
11-Feb-2021 08:17 AM
DELHI : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली दौरे पर हैं. विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में नई सरकार का गठन हुआ और उसके बाद पहली बार बुधवार को दिल्ली पहुंचे दौरे पर नीतीश कुमार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है. अमित शाह के आवास पर उनकी मुलाकात बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी हुई, वही है इन तीनों नेताओं ने लंबे वक्त तक आपस में बातचीत की.
आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे. दिल्ली पहुंचने के बाद नीतीश कुमार ने कहा था कि बिहार चुनाव के बाद उन्हें दिल्ली आने का मौका नहीं मिला और कैबिनेट विस्तार के बाद अब अगर वह पहली दफे दिल्ली आए हैं तो प्रधानमंत्री और अन्य नेताओं से मुलाकात का शिष्टाचार बनता है. मंत्रिमंडल विस्तार पर नीतीश कुमार ने संतोष जाहिर किया. दरअसल बिहार विधानमंडल का बजट सत्र 19 फरवरी से शुरू होने वाला है और अगले 1 महीने तक के सत्र में नीतीश कुमार की व्यस्तता रहेगी. इसीलिए उन्होंने फिलहाल दिल्ली दौरे का कार्यक्रम बनाया. मंत्रिमंडल विस्तार में नाराजगी को लेकर नीतीश कुमार ने कहा कि किस पार्टी से कौन मंत्री बनेगा यह उस पार्टी का नेतृत्व करता है अगर किसी को आपत्ति है तो उनका अंदरूनी मामला है.
इतना ही नहीं नीतीश कुमार ने एनडीए में एलजेपी की भूमिका को लेकर भी अपनी बात रखी. दो दिवसीय दौरे पर दिल्ली पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोजपा को लेकर जेडीयू का स्टैंड क्लियर किया. चिराग की पार्टी को एनडीए में शामिल होने के सवाल पर नीतीश कुमार ने कहा कि "उनलोगों (चिराग पासवान) ने जो कुछ किया बिहार विधानसभा चुनाव में, ये बात सबको मालूम है. अब उसके अलावे क्या भूमिका होगी, नहीं भूमिका होगी, इस मामले में भारतीय जनता पार्टी को सबकुछ तय करना है. हम चिराग पासवान का कुछ ख़ास नोटिस नहीं लेते हैं."