ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / politics / मोदी 3.0 के पहले 15 दिन में क्या हुआ? राहुल गांधी ने 10...

मोदी 3.0 के पहले 15 दिन में क्या हुआ? राहुल गांधी ने 10 प्वाइंट में बता दी पूरी बात

24-Jun-2024 03:28 PM

By First Bihar

DELHI: 18वीं लोकसभा के संसद सत्र का आज से आगाज हो गया। पहले दिन पीएम मोदी समेत 280 सांसदों को शपथ दिलाई गई। नीट पेपर लीक मामले के साथ साथ अन्य मुद्दों को लेकर विपक्ष सरकार को घेरने की रणनीति बना रहा है। इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी और एनडीए सरकार के तीसरे कार्यकाल को लेकर निशाना साधा है। 


संसद सत्र के पहले दिन राहुल गांधी ने एनडीए की सरकार पर हमला बोला और नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के पहले 15 दिन के भीतर हुई घटनाओं का जिक्र किया है। राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ‘NDA के पहले 15 दिन! 1. भीषण ट्रेन दुर्घटना 2. कश्मीर में आतंकवादी हमले 3. ट्रेनों में यात्रियों की दुर्दशा 4. NEET घोटाला 5. NEET PG निरस्त 6. UGC NET का पेपर लीक 7. दूध, दाल, गैस, टोल और महंगे 8. आग से धधकते जंगल 9. जल संकट 10. हीट वेव में इंतजाम न होने से मौतें’।


राहुल ने आगे लिखा, ‘मानसिक रूप से बैकफुट पर नरेंद्र मोदी बस अपनी सरकार बचाने में व्यस्त हैं। नरेंद्र मोदी जी और उनकी सरकार का संविधान पर आक्रमण हमारे लिए स्वीकार नहीं है और ये हम किसी हाल में होने नहीं देंगे। INDIA का मज़बूत विपक्ष अपना दबाव जारी रखेगा, लोगों की आवाज़ उठाएगा और प्रधानमंत्री को बिना जवाबदेही बच कर निकलने नहीं देगा’।