ब्रेकिंग न्यूज़

LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार

Home / politics / CM नीतीश को PM मोदी ने किया फोन, बिहार में कोरोना के हालात...

CM नीतीश को PM मोदी ने किया फोन, बिहार में कोरोना के हालात पर हुई चर्चा, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

09-May-2021 01:22 PM

PATNA; बिहार में कोरोना का कहर जारी है इसी बीच देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से फोन पर बातचीत कर रहे हैं। इस दौरान राज्य के ताजा हालात की जानकारी ले रहे हैं। रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से फोन पर बातचीत की। पीएम नरेंद्र मोदी ने इस दौरान बिहार में कोरोना के हालात पर चर्चा करते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिया। वही बिहार में टीकाकरण बढ़ाने पर भी जोर दिया।



गौरतलब है कि इससे पहले पीएम मोदी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी फोन पर बातचीत की थी जिसके बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से बातचीत की और आज रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से फोन पर पीएम मोदी ने बातचीत की। पीएम मोदी ने बिहार की वर्तमान हालात पर चर्चा की। 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब, कर्नाटक, बिहार और उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों से फोन पर बातचीत कर कोरोना की स्थिति जानी। इस दौरान उन्होंने बिहार के सीएम नीतीश कुमार से भी राज्य में संक्रमण के हालात का जायजा लिया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने सीएम नीतीश को इस कोरोना संक्रमण काल में केंद्र से हर संभव मदद का भरोसा दिया। साथ ही कोरोना की चेन तोड़ने के लिए सख्ती से पेश आने की बात कही। पीएम मोदी ने राज्य में हो रही वैक्सीनेशन के विषय में भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जानकारी ली। इस दौरान नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री को बिहार की स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी।