ब्रेकिंग न्यूज़

पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला LPG यूजर्स ध्यान दें: समय रहते जरूर कर लें AADHAAR से जुड़ा यह जरूरी काम, वरना नहीं बुक होगा गैस सिलेंडर LPG यूजर्स ध्यान दें: समय रहते जरूर कर लें AADHAAR से जुड़ा यह जरूरी काम, वरना नहीं बुक होगा गैस सिलेंडर BIHAR: जहरीली शराब से 10 लोगों की मौत के बाद एक्शन में पुलिस, 3500 लीटर शराब को किया नष्ट ड्यूटी पर तैनात दारोगा ताज मोहम्मद खान को टेम्पू ने मारी टक्कर, ब्रेन हेमरेज से मौत बिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों के लिए चेतावनी बिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों के लिए चेतावनी Bihar News: इंटर छात्र की रहस्यमयी हत्या… घर से निकला, सुबह खेत में मिला शव; गला घोंटने के सबूत से सनसनी

Home / politics / PM मोदी ने चिराग को किया कॉल, रामविलास पासवान का हालचाल पूछा

PM मोदी ने चिराग को किया कॉल, रामविलास पासवान का हालचाल पूछा

04-Oct-2020 11:42 AM

PATNA: पीएम नरेंद्र मोदी ने चिराग पासवान को कॉल किया. चिराग से पीएम मोदी ने केंद्रीय मंत्री रामविलास के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी कॉल कर रामविलास का हाल जाना है. 

रामविलास पासवान की हुई सर्जरी

कई दिनों से दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की तबीयत ज्यादा बिगड़ने के बाद कल देर रात उनके हार्ट का ऑपरेशन किया गया है. डॉक्टरों के मुताबिक अभी भी उनकी हालत सही नहीं है और कुछ दिनों बाद एक और सर्जरी की जा सकती है. डॉक्टर बता रहे हैं कि रामविलास पासवान की हालत स्थिर है. रामविलास पासवान के बेटे और LJP के अध्यक्ष चिराग पासवान ने भी आज अहले सुबह ट्वीट कर रामविलास पासवान की हालत की जानकारी दी है. चिराग पासवान ने ट्वीटर पर लिखा है “पिछले कई दिनो से पापा का अस्पताल में इलाज चल रहा है. कल शाम अचानक उत्पन हुई परिस्थितियों की वजह से देर रात उनके दिल का ऑपरेशन करना पड़ा. ज़रूरत पड़ने पर सम्भवतः कुछ हफ़्तों बाद एक और ऑपरेशन करना पड़े.संकट की इस घड़ी में मेरे और मेरे परिवार के साथ खड़े होने के लिए आप सभी का धन्यवाद.”

21 सितंबर को भी पीएम ने ली थी जानकारी

इससे पहले पीएम मोदी ने 21 सितंबर को भी चिराग पासवान को कॉल कर हालचाल पूछा था. इतना ही नहीं उन्होंने पासवान का इलाज कर रहे डॉक्टरों से भी बातचीत की थी. एलजेपी अध्यक्ष और सांसद चिराग पासवान ने इसके बारे में बताया था कि ‘’आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी का दिल से धन्यवाद. प्रधानमंत्री जी ने पापा का हाल जानने के लिए फ़ोन पर बात की. पापा के इलाज में लगे डॉक्टरों से भी माननीय प्रधानमंत्री जी ने बात की. इस घड़ी में माननीय प्रधानमंत्री जी का साथ में खड़े रहने के लिए सहृदय धन्यवाद।"