Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी
16-Jul-2025 06:51 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जुलाई 2025 को मोतिहारी में बिहार की जनता को 7217 करोड़ की राशि से विकास योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यस और लोकार्पण करेंगे। वे 53 वीं बार बिहार की यात्रा कर राज्य के विकास में अभूतपूर्व योगदान करने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री होंगे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को विकास की नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है। नरेंद्र मोदी के मन में बिहार बसता है और राज्य की जनता उनके प्रेम के लिए आभारी हैं। प्रधानमंत्री की यात्राओं से बिहार जैसे पिछडे राज्य के तेज ढांचागत विकास को लगातार ऊर्जा मिली है।
सम्राट चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी दरभंगा-नरकटियागंज के बीच रेल लाइन का दोहरीकरण की आधारशिला रखेंगे। इसके साथ ही वे आईआई. अपग्रेडेशन ऑफ़ ट्रेक्शन सिस्टम इन भटनी-छपरा ग्रामीण सेक्शन, वंदे भारत ट्रेनों, पाटलिपुत्र के लिए रखरखाव बुनियादी ढांचे के निकाल,आईवी. ऑटोमेटिक सिगनलिंग बिटवीन भटनी-छपरा ग्रामीण रेल लाइन और एनएच-319 (पुराना एनएच-30) का 4एल आरा बाईपास (असनी से बावनपाली) का शिलान्यस करेंगे।
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी NH-319 के पररिया (बोधगया) से मोहनिया (कैमूर) खंड को 4 लेन, एनएच 3330 पर सरवन-चकाई के पक्के शोल्डर सहित दो लेन का सुधार, कुल लंबाई 15.972 किमी, कटिहार जिले में एनएच-81 के पक्के कंधे के साथ 2 लेन का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण अन्य परियोजनाएं का भी उद्घाटन करेंगे।