बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट
29-Aug-2025 08:20 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: दरभंगा में एक सभा के दौरान मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के संबंध में अपशब्द कहे जाने के मामले में शुक्रवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के खिलाफ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की कोर्ट में परिवाद दाखिल किया गया।
यह परिवाद अधिवक्ता और भाजपा के विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनिल कुमार सिंह ने दायर किया है। इस मामले में अगली सुनवाई 11 सितंबर को होगी। अधिवक्ता अनिल कुमार सिंह ने बताया कि 28 अगस्त को उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर देखा कि वोटर अधिकार यात्रा के दौरान दरभंगा की सभा में अपशब्द बोले जा रहे थे।
उन्होंने कहा कि आरोपितों ने इस मामले में खेद भी व्यक्त नहीं किया है। कोर्ट ने इस परिवाद को सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया है। उधर, इसको लेकर पटना समेत कई जिलों में बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच झड़पें हुईं। मुजफ्फरपुर के तिलक मैदान स्थित कांग्रेस कार्यालय के सामने सैकड़ों बीजेपी कार्यकर्ता डंडा-झंडा लेकर पहुंचे और अंदर घुसने के प्रयास में धक्का-मुक्की हुई।