ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी

Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज

Bihar Politics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल कोलकाता दौरे पर रहेंगे, जहां वे पश्चिम बंगाल में विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और शुभारंभ करेंगे। बंगाल भाजपा प्रभारी मंगल पांडेय ने इसे विकास और परिवर्तन का महाअभियान बताया।

13-Mar-2026 06:38 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: बिहार के स्वास्थ्य व विधि मंत्री तथा पश्चिम बंगाल भाजपा प्रभारी मंगल पांडेय ने कहा कि पश्चिम बंगाल की धरती शनिवार को विकास और परिवर्तन के नए अध्याय की साक्षी बनने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कोलकाता दौरे को लेकर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। पीएम मोदी हमेशा बंगाल की जनता के हित और विकास के लिए प्रतिबद्ध रहे हैं। इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री करीब 18,680 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास करेंगे। जिसमें 420 किलोमीटर से अधिक लंबाई की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं, जहाजरानी और पोत से जुड़ी कई योजनाएं शामिल हैं। 


मंगल पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में आयोजित होने वाली “परिवर्तन संकल्प सभा” पश्चिम बंगाल की राजनीतिक इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी सभा साबित होगी। उन्होंने दावा किया कि इस सभा में कई लाख की संख्या में लोग शामिल होंगे और यह कार्यक्रम बंगाल में राजनीतिक परिवर्तन का मजबूत संदेश देगा। बंगाल की जनता अब बदलाव चाहती है और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा विकास, सुशासन और पारदर्शिता के साथ राज्य को नई दिशा देने के लिए तैयार है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह दौरा न केवल विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेगा, बल्कि बंगाल में परिवर्तन की नींव भी और मजबूत करेगा।


उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने हमेशा पश्चिम बंगाल के विकास को प्राथमिकता दी है। मंगल पांडेय ने आरोप लगाया कि राज्य की मौजूदा सरकार केवल जनता को ठगने और विकास कार्यों को बाधित करने का कार्य कर रही है। इसके बावजूद केंद्र सरकार लगातार बंगाल के लिए बड़ी-बड़ी परियोजनाएं लेकर आ रही है, ताकि राज्य की जनता को बेहतर सड़क, रेल और बंदरगाह जैसी बुनियादी सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि बेल्दा और दांतन के बीच 16 किलोमीटर लंबी तीसरी रेल लाइन को राष्ट्र को समर्पित किया जाना भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जिससे क्षेत्र में रेल यातायात और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।